राकेश पाण्डेय
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की दीवाली बधाई भी कट्टरपंथियों के गुस्से की शिकार हो गई। मंगलवार को किंग खान ने अपने X अकाउंट पर दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं दी थीं, लेकिन ये पोस्ट कुछ इस्लामी कट्टरपंथियों को बुरी तरह चुभ गई। वो भड़क उठे और शाहरुख को सीधे-सीधे इस्लाम का पाठ पढ़ाने लगे।
कट्टरपंथियों का गुस्सा फूटाशाहरुख की ये साधारण सी बधाई पोस्ट पर ट्रोल्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी। एक यूजर ने तो हद कर दी और लिख डाला – ‘अल्लाह को क्या मुँह दिखाओगे’! ऐसे कई कमेंट्स आए जहां शाहरुख पर धर्म छोड़ने का आरोप लगाया गया। ये सब देखकर फैंस हैरान हैं कि त्योहार की खुशी में भी इतना जहर कैसे घोल दिया जाता है।
शाहरुख हमेशा से सभी त्योहारों को मनाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हर बार कुछ न कुछ विवाद खड़ा हो ही जाता है। इस बार भी दीवाली की लाइट्स के बीच कट्टरपंथियों की आग भड़क उठी।
You may also like
पीवीएल 2025: बेंगलुरु को 3-1 से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची मुंबई मीटियर्स
तेरे माथे मुकुट बिराज रहयौ… श्री गोवर्धन महाराज, विदेशी भक्ताें ने भी की गोवर्धन पूजा
महापर्व छठ को लेकर रक्षा राज्य मंत्री ने विभिन्न तालाबों का किया निरीक्षण
लड़कियों को बड़े उम्र के पुरुषों में क्यों होती है रुचि?
लिवर की खराबी के लिए 15 दिनों में असरदार आयुर्वेदिक उपाय