प्रयागराज, 01 सितम्बर (Udaipur Kiran) । भारतीय रेल के वर्ष 1988 बैच भारतीय रेल विद्युत इंजीनियरी सेवा के अधिकारी नरेश पाल सिंह ने सोमवार को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया। यह पद निवर्तमान महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी के सेवानिवृत्त होने से रिक्त था। श्री सिंह को यह उनके बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के महाप्रबंधक के दायित्व के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार साैंपा गया है।
सीपीआरओ शशि कान्त त्रिपाठी ने बताया कि नरेश पाल सिंह ने अपने स्नातक की उपाधि आईआईटी, रुड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से वर्ष 1987 में प्राप्त की थी। उन्होंने रेलवे के कई प्रमुख पदों पर अपनी सेवा देते हुए असाधारण उपलब्धियां हासिल की है। अपने लम्बे कैरियर में इन्होंने मध्य रेलवे के मंडलों में विभिन्न क्षमताओं जैसे लोको शेड, लोको ऑपरेशन, ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन, सामान्य सेवाएं आदि में कार्य किया है। मध्य रेलवे में मुख्य विद्युत इंजीनियर रोलिंग स्टॉक, अपर मंडल रेल प्रबंधक संचालन, मुम्बई मंडल के रूप में भी उल्लेखनीय सेवा प्रदान की है। साथ ही, मुम्बई रेल विकास निगम में मुख्य विद्युत इंजीनियर परियोजना के रूप में भी कार्य किया। बनारस रेल इंजन कारखाना में कार्य भार ग्रहण करने से पूर्व, वे 01 सितम्बर 2022 से मध्य रेलवे, मुम्बई में प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे।
सीपीआरओ ने बताया कि नवम्बर 2024 से महाप्रबंधक बरेका का कार्यभार ग्रहण के उपरांत बनारस रेल इंजन कारखाना ने लोकोमोटिव उत्पादन के क्षेत्र में अनेक मील के पत्थर स्थापित किये हैं। इनके नेतृत्व में वहीं रेल ट्रैक पर सोलर पैनल लगाकर हरित ऊर्जा की दिशा में एक अनूठा कदम उठाया गया। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी श्री सिंह के नेतृत्व में बरेका ने उल्लेखनीय कार्य किए। वित्तीय वर्ष 2024-25 में बरेका ने 477 लोको निर्माण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
इसके पूर्व नरेश पाल सिंह के नेतृत्व में मध्य रेलवे में इलेक्ट्रिकल, डीजल रोलिंग स्टॉक, ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन एवं सामान्य सेवा परिसंपत्तियों के रखरखाव तथा संचालन से संबंधित कई अभिनव परियोजनाओं को शुरू किया गया था। एक प्रमुख परियोजना 2Û25 केवी ट्रैक्शन सिस्टम में पहली बार ओवरहेड इक्विपमेंट मास्ट पर ऑप्टिकल फाइबर ग्राउंड वायर लगाकर एरियल अर्थ कंडक्टर को प्रतिस्थापित किया गया। इस परियोजना से भारतीय रेल को कई लाभ प्राप्त होंगे। यह कवच एवं सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन आवश्यकताओं के लिए अत्यधिक विश्वसनीय संचार पथ प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त ऑप्टिक फाइबर कोर के माध्यम से गैर-किराया राजस्व में भी वृद्धि होगी। रेल नेटवर्क में संचार व्यवस्था और भी मज़बूत व सुरक्षित होगी। ग्राउंड मेकिंग टेक्नोलॉजी से भारतीय रेल को करोड़ों रुपये की प्रतिवर्ष बचत होगी।
वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि यह परियोजना न केवल तकनीकी उन्नति का प्रतीक है, बल्कि भविष्य के लिए एक ऐसा कदम है जो भारतीय रेल को अधिक सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाएगी। इसके अतिरिक्त, इनके नेतृत्व में मध्य रेलवे में ट्रैक्शन पावर के लिए 10 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट एवं 2004 मेगावाट की बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम प्रतिस्थापित किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र
You may also like
पहले` बड़ी बहन करिश्मा से लड़ाया इश्क. फिर छोटी बहन करीना से किया नैन मटक्का
भारत की विशेषज्ञता बेजोड़, सेमीकंडक्टर डिजाइन में अन्य देशों से आगे निकल रहा, Semicon India 2025 से पहले बोले सिनक्लेयर के CEO
पंजाब बाढ़: पीएम मोदी ने सीएम भगवंत मान से की बात, हर संभव मदद का दिया भरोसा
प्रधानमंत्री मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करना देश का अपमान : सुमित्रा महाजन
अगले` एक हफ्ते खूब पैसा कमाएंगी ये राशियां, धन और खुशियों से झोली भर देंगे मंगलदेव