नई दिल्ली, 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी।
राष्ट्रपति भवन की ओर से बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति का यह संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी के समस्त राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा।
दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारण के बाद क्षेत्रीय भाषाओं में राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण संबंधित क्षेत्रीय चैनलों पर किया जाएगा। इसी प्रकार, आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क के माध्यम से रात 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषाओं में संबोधन का प्रसारण करेगी।
—————
(Udaipur Kiran) / सुशील कुमार
You may also like
14 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
खतरनाक से खतरनाक भांग का नशा भी चुटकियों मेंˈ उतर जाएगा बस चाहिए एक अखबार और पानी का गिलास
कोयंबटूर निगम की सेव एनर्जी मुहिम, 122 जगहों पर लगाई गई मोशन सेंसर सोलर स्ट्रीट लाइट
DUSU चुनाव 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में 18 सितंबर को होगा मतदान
ये वो दवाई है जिसे दिन में सिर्फ़ 4ˈ चम्मच लेने से ही कैंसर होगा खत्म.. जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरुर करें ताकि किसी की जिन्दगी बच सके