भोपाल, 10 सितम्बर (Udaipur Kiran) । पड़सी देश नेपाल में हो रही हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के बीच हजारों भारतीयों की तरह मध्य प्रदेश के भी कुछ लोग फंसे हुए हैं। जानकारी मिली है कि मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के चार परिवारों के कुल 14 लोग 14 लोग काठमांडू में फंसे हुए हैं। उन्होंने सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गुहार लगाई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छतरपुर के कुछ परिवारों के सदस्यों के नेपाल में फंसे होने के समाचार पर संज्ञान लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि नेपाल में इन दिनों सामान्य स्थिति नहीं है और वहां छतरपुर जिले के कुछ नागरिकों का फंसा होना चिंता का विषय है। उनकी सकुशल वापसी के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनकी सकुशल भारत वापसी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संकट की इस घड़ी में मध्य प्रदेश सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ नेपाल में फंसे प्रदेश के नागरिकों की हरसंभव मदद के लिए तत्पर है।
दरअसल, नेपाल में हो रही हिंसा के दौरान आगजनी, तोडफ़ोड़ और कई लोगों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। छतरपुर के गल्ला मंडी निवासी व्यापारी पप्पू मातेले, ट्रांसपोर्ट कारोबारी निर्देश अग्रवाल, गुड्डू अग्रवाल और एक कुशवाहा परिवार नेपाल घूमने गए थे। ये सभी लोग इस समय काठमांडू के एक होटल में फंसे हुए हैं। छतरपुर विधायक ललिता यादव ने परिवार के लोगों से बात कर सरकार की ओर से पूरी मदद करने का भरोसा दिया है।
नेपाल में फंसे परिवारों ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किए हैं और बताया कि होटल के बाहर लगातार हिंसा और आगजनी की घटनाएं हो रही हैं, जिसके कारण दहशत का माहौल है। व्यापारी अखिलेश उर्फ डालडे मातेले ने बताया कि हमारे बड़े भाई राजीव भाभी सविता भतीजी मुस्कान और महक नेपाल गए थे। उनके साथ अन्य 3 परिवार भी थे। वह 6 सितंबर शाम को किराये की गाड़ी से घर से निकले थे, पोखरा 7 को सुबह पहुंचे। यहां से 9 की रात में काठमांडू पहुंचे। 10 सितंबर की सुबह अचानक माहौल बिगड़ने पर वह वहीं फंस गए। हमारी लगातार वॉट्सऐप पर बात हो रही है। डायरेक्ट कॉल नही लग रहा है। हमारी सरकार से मांग है जिस प्रकार यूक्रेन से जिस प्रकार बच्चों को बुलाया है हमारी सरकार से मांग है। हमारे परिवार के लोगो को वापस लाए।
काठमांडू में फंसे निर्देश अग्रवाल ने आगजनी और तोड़फोड़ के वीडियो भेजकर छतरपुर प्रशासन और केंद्र सरकार से मदद की अपील की है। विधायक ललिता यादव ने फंसे हुए परिवारों से बात भी की है। उन्हें सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बात की है। वे जल्द ही प्रदेश सहित जिले के सभी लोगों को सुरक्षित नेपाल से निकलवाने के प्रयास में लगे हैं।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
112 दिन का इंतजार खत्म, शुभमन गिल की कप्तानी में आया वो खास पल, गंभीर ने भी दी बधाई
करवा चौथ 2025: व्रत खोलने की विधि और महत्वपूर्ण नियम
हिंदू होकर भी सिर्फ बीफ खाते हैं ये` 5 बॉलीवुड सितारे हरी सब्ज़ी देखते ही बनाते हैं मुँह
Karwa Chauth 2025 Moonrise Time Uttar Pradesh : करवा चौथ पर चांद निकलने का समय, नोएडा, लखनऊ, कानपुर समेत उत्तर प्रदेश में इस समय दिखेगा चांद
पाकिस्तान को AMRAAM मिसाइलें नहीं दे रहे... विवाद के बाद अमेरिका ने जारी किया बयान, मुल्ला मुनीर का सपना चकनाचूर