रांची, 6 सितंबर (Udaipur Kiran) झारखंड की राजधानी
रांची स्थित गौशाला न्यास में दिवंगत प्रेम कुमार पोद्दार की स्मृति में प्रेम कुमार, पुनीत कुमार प्रेमसंस ट्रस्ट ने शनिवार को अन्नपूर्णा सेवा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन दिवंगत पोद्दार की पत्नी पुष्पा देवी पोद्दार ने किया।
इस अवसर पर न्यास के अध्यक्ष और ट्रस्टी रतन जालान, ट्रस्ट के अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार, ट्रस्टी शत्रुघ्न लाल गुप्ता, किशोरी लाल चौधरी, उपाध्यक्ष एसएन राजगढ़िया, कोषाध्यक्ष दीपक पोद्दार, मंत्री प्रदीप राजगढ़िया, प्रवक्ता मनीष लोधा, काशी कनोई, प्रेम मित्तल, बासुदेव भाला, मनीष लोधा, अमित चौधरी, घनश्याम शर्मा, भरत बगड़िया सहित बड़ी संख्या में सदस्य सहित कई अन्य समाजसेवी माैजूद थे।
ट्रस्ट के अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार ने आमजनों को अन्नपूर्णा सेवा के तहत जरूरतमंदों को मात्र 10 रुपये में छह रोटी, सब्जी और अचार जैसी पाैष्टिक भाेजन उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रांची गौशाला का उद्देश्य केवल गौ सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि मानव सेवा को भी प्राथमिकता देना है। यह सेवा प्रतिदिन निरंतर चलेगी। न्यास के मंत्री प्रदीप राजगढ़िया ने कहा कि यह सेवा समाज के सहयोग से लगातार जारी रखी जाएगी।
इस मौके पर विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
थूक समझकर नजरअंदाज` किया आपने जिसे अमेरिका में उसकी डिमांड इतनी कि कीमत जानकर यकीन नहीं करेंगे
बीवी खाने में` पिरियड्स का खून मिलाकर देती है, करती है जादू-टोना, पति शिकायत लेकर थाने पहुंचा
अकेले में बैठा` था कपल, पीछे से आए दो लड़के… देखते ही बॉयफ्रेंड तो भाग गया, गर्लफ्रेंड का हो गया गैंगरेप
स्कूल से निभा` घर आते हीं सीधा दादा के रूम मे जाती थी दादा भी निभा को बहुत प्यार करते थे
आज का राशिफल 9 सितंबर 2025 : मेष, सिंह और मीन राशि के लिए आज मंगलवार को उभयचरी योग लाभकारी, जानें अपना आज का भविष्यफल विस्तार पूर्वक।