रायपुर 12 अगस्त (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार को बिलासपुर और रायपुर दोनों शहरों में कई महत्वपूर्ण आयोजनों में हिस्सा लेंगे।
सुबह 11:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:20 बजे पुलिस साउंड हेलिपेड पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा बिलासपुर के पं. सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय कौनी का दौरा करेंगे, उसके बाद गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के रजत जयंती सभागार पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 बजे शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे, जो 1:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद वे बहतराई इंडोर स्टेडियम, बिलासपुर पहुंचेंगे, जहां 1:45 बजे से 2:45 बजे तक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आयोजित स्वच्छता संगम 2025 कार्यक्रम में शामिल होंगे।
3:15 बजे तक आरक्षित समय के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बहतराई इंडोर स्टेडियम से प्रस्थान कर साईस कॉलेज परिसर हेलीपेड, सीपत रोड, बिलासपुर पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पर पहुंचेंगे।
(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल
You may also like
Aaj ka Rashifal 14 August 2025 : राशिफल नौकरी, बिजनेस और लव लाइफ में होगा क्या खास, पढ़ें पूरी डिटेल
'तेहरान' फिल्म समीक्षा: धमाकेदार रोमांच, वैश्विक दांव और जॉन अब्राहम जैसा पहले कभी नहीं नजर आए
Aaj ka Love Rashifal 14 August 2025 : आज का लव राशिफल जानें आपकी राशि के लिए प्यार और रिश्तों का क्या है खास संदेश
Aaj ka Ank Rashifal 14 August 2025 : आज का अंक राशिफल किसका भाग्य चमकेगा और किसे चाहिए सतर्क रहना
संजू सैमसन क्यों छोड़ना चाहते हैं राजस्थान रॉयल्स? बताई जा रही है यह बड़ी वजह