रांची, 9 सितंबर (Udaipur Kiran) । उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री के निर्देश पर मंगलवार को जिले के सभी अंचलों में जनता दरबार का आयोजन किया गया।
जनता दरबार में अंचल अधिकारियों ने लोगों की कई समस्या ओं का ऑन-स्पॉट निष्पादन किया।
जनता दरबार में जिन शिकायतों के समाधान के लिए अतिरिक्त कार्रवाई की आवश्यकता थी, उन्हें संबंधित विभागों को आगे भेज दिया गया। इस प्रक्रिया से न केवल समस्याओं का समाधान तेजी से हो रहा है, बल्कि लोगों का झारखंड सरकार के प्रति विश्वास भी बढ़ रहा है।
जनता दरबार में बडाम गांव के फरियादी सुखदेव महतो काफी दिनों से पंजी-2 में सुधार नहीं होने से परेशान थे। इनकी शिकायत पर त्वरित समाधान करते हुए पंजी -2 में सुधार कर दिया गया।
वहीं बेड़ो में आयोजित जनता दरबार में आवेदक पुरन महली, ग्राम खत्रीखटंगा, करांजी, बेड़ो का दाखिल खारिज के आवेदन पर त्वरित निष्पादन कराते हुए आवेदन का निष्पादन समय पर किया गया। आवेदक ने इस पहल पर कहा कि सही मायने में लोगों की शिकायत गंभीरतापूर्वक सुनी ही नहीं जा रही बल्कि त्वरित गति से निष्पादन भी किया जा रहा है।
खलारी में आयोजित जनता दरबार में आवेदक अंकित
अपना आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए पहुंचे। इसपर तत्काल संज्ञान लेते हुए इनका आवासीय प्रमाण बनाया गया। ताकि वे नियोजन के लिए फॉर्म भर सकें।
वहीं अंचल कार्यालय सोनाहातु में जिन समस्याओं का समाधान किया गया उनमें निष्पादित आवेदन-38, पारिवारिक सदस्यता- एक, आवासीय प्रमाण-पत्र-12, जाति प्रमाण-पत्र- नौ, आय प्रमाण-पत्र- 14, तत्काल आवेदन के दो मामले निष्पादित किए गए। वहीं निष्पातदित आवेदनों की कुल संख्या 38 है।
वहीं अंचल कार्यालय रातु में निष्पादित आवेदनों की संख्या। 91 है। इसमें पारिवारिक सदस्यता- तीन, आवासीय प्रमाण-पत्र- 13, जाति प्रमाण-पत्र- 12, आय प्रमाण-पत्र- 35, नकल आवेदन- छह, भूमि संबंधी प्रमाण पत्र –एक, दाखिल खारिज -15, परिशोधन – छह मामले आये। वहीं प्रखंड में निष्पादित आवेदनों की कुल संख्या- 91 है।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
GST 2.0 का असर: Hyundai ने दी ग्राहकों को खुशखबरी! i20, NIOS और Aura की कीमतों में हुई बड़ी कटौती
बिग बॉस 19 में डबल एविक्शन: दो कंटेस्टेंट्स होंगे बेघर
दिल्ली एम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग ने रचा इतिहास: वैश्विक रैंक 11, एशिया में 2 और भारत में नंबर 1
बिहार: चुनाव मैदान में एनडीए गठबंधन के साथ उतरेगी सुभासपा, ओमप्रकाश राजभर ने बताया प्लान
भाजपा को लोकतांत्रिक मूल्यों पर भरोसा नहीं है : पप्पू यादव