उज्जैन, 7 सितंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में बड़नगर रोड पर शनिवार रात एक गंभीर हादसा हो गया। चक्रतीर्थ की ओर से कार्तिक मेला मैदान की ओर जा रही एक सफेद रंग की कार शिप्रा नदी पर बने बड़े पुल से नदी में गिर गई। कार में तीन लोगों के होने की संभावना जताई जा रही है। रविवार सुबह सर्चिंग के दौरान पुलिस यूनिफार्म में एक शव मिला है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। बाकी लोगों की तलाश जारी है।
दरअसल, शिप्रा नदी के पुल से शनिवार रात करीब आठ बजे एक कार गिर गई थी। पानी का बहाव इतना तेज था कि नदी में गिरते ही कार डूब गई। सूचना मिलने पर महाकाल टीआई गगन बादल, एसपी प्रदीप शर्मा, निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा, अपर आयुक्त संतोष टैगोर, एसडीईआरएफ, होमगार्ड, नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। करीब आठ घंटे से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम बोट से और ड्रोन से सर्चिंग कर रहे हैं। रेस्क्यू अभियान के बाद भी अब तक कार का पता नहीं चल पाया है। रात डेढ़ बजे अंधेरा अधिक होने के चलते रेस्क्यू रोक दिया गया था। रेस्क्यू रविवार सुबह छह बजे से दोबारा शुरू हुआ। जानकारी के मुताबिक कार में तीन पुलिसकर्मी सवार थे। जो उज्जैन से नागदा जा रहे थे।
टीआई बादल ने बताया कि शनिवार रात को बड़नगर रोड पर शिप्रा नदी पर बने बड़े पुल से एक कार गिरने की सूचना मिली थी। कार सवार लोग चक्रतीर्थ की ओर से कार्तिक मेला मैदान तरफ जाते समय पुल पर रैलिंग नहीं लगी होने के कारण कार सीधे नदी में गिर गई। जिले व आसपास के क्षेत्रों में कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। पुलिस का कहना है कि गोताखोरों की मदद से कार निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि जूना सोमवारिया की ओर से कार बड़नगर की ओर जा रही थी। कार ब्रिज के लेफ्ट साइड की ओर गिरी है। नदी पुल से करीब 12 फीट नीचे है। हादसे की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है। नदी में बहाव अधिक होने से सर्चिंग में परेशानी आ रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
You may also like
Stocks to Watch: शुक्रवार को ये 4 स्टॉक मचाएंगे मार्केट में हलचल, जानें आखिर क्या है कारण?
सैफ अली खान ने अस्पताल से घर लौटने के लिए व्हीलचेयर का क्यों किया विरोध?
क्या तान्या मित्तल पर आवेज दरबार का तंज था मजेदार? जानें पूरी कहानी!
सिर्फ 5 मिनट में खिसकी हुई नाभि को` अपने स्थान पर पुनः लाने का अद्भुत उपाय वो भी बिना दवाँ के जरूर पढ़े
उद्योग साहसिक दिवस : गुजरात ने बढ़ाई 'मेक इन इंडिया' की रफ्तार, 15 वर्षों में ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग 22 गुना बढ़ा