Next Story
Newszop

Travel Tips: गर्मी के मौसम में मेघालय के इन पर्यटक स्थलों की जरूर करें सैर, पार्टनर के साथ यादगार बन जाएगा आपका टूर

Send Push

इंटरनेट डेस्क। पूर्वोत्तर भारत में बसा मेघालय अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां पर जाने पर आपको जन्नत सा अहसास होगा। पहाड़ी खूबसूरती के कारण इस राज्य को पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। गर्मियों में यहां घूमना स्वर्ग का अहसास कराता है।

image

अगर आपकी आगामी समय में पार्टनर के साथ कही पर घूमने की योजना है तो यहां पर जा सकते हैं। शिलॉन्ग, चेरापूंजी और मावलिननोंग यहां पर घूमने के लिए बहुत ही शानदार जगह हैं। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग पूर्वी हिमालय की पहाडिय़ों में स्थित है।

image

शिलॉन्ग में आपको व्यू पॉइंट, लैत्कोर पीक, स्प्रेअद ईगल फॉल्स, लेडी ह्य्दारी पार्क और एलिफेंट फॉल्स जैसी कई जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। चेरापूंजी सस्टिर फाल्स, नोह कालिकई फाल्स, थेलेन फाल्स, नोह स्निग्थियांग फाल्स जैसे जगहों के कारण प्रसिद्ध है। मावलिननोंग को एशिया का सबसे साफ गांव बोला जाता है। आपको यहां पर आज ही पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

PC:hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now