इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। अब यूपी के कौशांबी से ये मामला प्रकाश में आया है। यहां पर चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि युवती ने बलीपुर टाटा गांव के अभिषेक कुमार पुत्र रामलोटन पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने बताया कि गर्भवती होने पर युवती ने शादी के लिए युवक पर दबाव बनाया था। युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस बात की शिकायत युवती ने आरोपी के घर जाकर परिजनों से की तो उन्होंने गाली-गलौज कर भगा दिया। इस संबंध में अब पीडि़ता ने आरोपी, उसके पिता और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।
PC:helpingsurvivors
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
'ऑपरेशन सिंदूर' सर्वदलीय डेलिगेशन में सांसद थरूर भी शामिल, कांग्रेस की लिस्ट से नदारद था नाम
'जेठानी' में रानी का सुहागन अवतार सोशल मीडिया पर छाया, ट्रैक्टर की पूजा करती आईं नजर
Blood and water cannot flow together : डॉक्टर ने पीएम मोदी को दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
Video viral: नेताजी का महिला डांसर के साथ अश्लील वीडियो हुआ वायरल, देखकर शर्म से झुक जाएगी नजर, वीडियो हो गया....
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला! राशन दुकानों पर फिर से शुरू होंगे अन्नपूर्णा भंडार, जानिए इस बार क्या-क्या मिलेगा जनता को