अगली ख़बर
Newszop

Rajasthan: गहलोत ने आरएसएस पर साधा निशाना, अब बोल दी है ये बड़ी बात

Send Push

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान विश्वविद्यालय में आरएसएस द्वारा शस्त्र पूजा कार्यक्रम करने का लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे आपत्तिजनक बताया है। एनएसयूआई के कार्यकताओं द्वारा इसका विरोध करने पर पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग को लेकर गहलोत ने भजनलाल सरकार पर भी निशाना साधा है।

गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय में आरएसएस द्वारा शस्त्र पूजा का कार्यक्रम रखना ही आपत्तिजनक है।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि शिक्षा के स्थान को इस तरह की राजनीतिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करना कैसे उचित माना जा सकता है? जब एनएसयूआई के कार्यकताओं ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने बल प्रयोग किया। इसके साथ ही, आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने कानून को अपने हाथों में लेकर एनएसयूआई के कार्यकताओं से मारपीट की। यह दिखाता है कि राजस्थान में अब कानून का राज खत्म होता जा रहा है और आरएसएस ही एक्स्ट्रा कॅन्सिट्यूशनल अथॉरिटी बन गई है।

इस घटनाक्रम की जितनी निंदा की जाए वो कम है

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि इस घटनाक्रम की जितनी निंदा की जाए वो कम है। बड़े शर्म की बात है कि यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई और पुलिस इसे रोकने में असफल रही। इसका आशय है कि पुलिस आरएसएस के दबाव में है। यदि पुलिस इसी तरह दबाव में रही तो कानून व्यवस्था कैसे संभालेगी।

इससे पहले राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी इस बात के लिए भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा था।

PC:hindi.livelaw
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें