इंटरनेट डेस्क। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के इन स्टार प्रचारकों की सूची में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को भी जगह मिली है।
राजस्थान के केवल ये दो ही नेता इस सूची में जगह बना सके हैं। हालांकि चुनाव प्रचार के लिए गहलोत और पायलट के अलावा प्रदेश कांग्रेस के कई नेता बिहार जाने वाले हैं, लेकिन स्टार प्रचारकों में केवल इन्हीं दो नेताओं को जगह मिली है। वहीं भाजपा की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में एक भी राजस्थान नेता को जगह नहीं दी है।
चौंकाने वाली बात ये है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं था।
PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
ब्रिटेन में पाकिस्तानी सेना पर फूटा बलूच प्रवासियों का गुस्सा, सैन्य अभियान के खिलाफ किया प्रदर्शन
Diwali Wish By Pramukh Swami Maharaj: दिवाली पर बीएपीएस स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रमुख स्वामी महाराज ने सभी वाचकों को दिया आशीर्वाद, निष्ठा और नियम दृढ़ करने के लिए सत्संग करते रहने को कहा
Women's World Cup 2025: 'शॉट सिलेक्शन बेहतर होना चाहिए था' – स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड की हार के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया
उत्तराखंड के विकास को नई गति दे रही ट्रिपल इंजन सरकार: मंत्री गणेश जोशी
दीपावली गिफ्ट! चांदी 9,000 रुपए से अधिक सस्ती हुई