इंटरनेट डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द दूल्हा बनेंगे। जी हां उनकी सगाई सानिया चंडोक से हो गई है। जानकारी के अनुसार अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंडोक मुंबई के बड़े और संपन्न बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। बताया जा रहा हैं की सानिया की अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा तेंदुलकर से भी खास बॉन्डिंग है।
सानिया का परिवार क्या करता हैं
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली दुल्हन सानिया चंडोक रवि घई की पोती हैं। अर्जुन और सानिया की सगाई एक निजी समारोह में हुई, इस सगाई में दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल है। घई फैमिली मुंबई का एक बड़ा और मशहूर कारोबारी परिवार है, वे इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड) के मालिक हैं।
सानिया क्या करती है?
एक मशहूर बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सानिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे मुंबई में ही मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी (Mr. Paws Pet Spa & Store LLP) की पार्टनर और डायरेक्टर हैं।
pc- aaj tak
You may also like
मंच तैयार था माइक ऑन था… लेकिन इस हिंदूˈ सिंगर ने मुस्लिम कलाकार के साथ गाने से कर दिया इनकार
तंत्र-मंत्र किया फिर बेस्ट फ्रेंड ने जबरन बदलवा दियाˈ जेंडर 18 दिन तक… करता रहा ये गंदा काम
हिसार : डोभी के सरपंच आजाद हिन्दुस्तानी को जान से मारने की धमकी
रेवाड़ीः उपायुक्त ने ई-लाइब्रेरी का किया उद्घाटन
हिसार : तलवंडी बादशाहपुर में पुलिस ने करवाया कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन