इंटरनेट डेस्क। अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां श्रीमती हेमवंती देवी का निधन हो गया। उन्होंने बिहार के गोपालगंज के बेलसंड में घर पर ही अंतिम सांस ली। वे 89 साल की थीं और बीते कुछ समय से बीमार थीं। मां के अंतिम समय में पंकज उनके साथ थे। त्रिपाठी परिवार ने एक बयान में कहा, हमें बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि श्रीमती हेमवंती देवी का निधन हो गया है।
बताया जा रहा हैं कि पंकज त्रिपाठी की मां कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उन्होंने अपने परिवार के बीच, नींद में शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। पंकज त्रिपाठी उनके साथ थे। परिवार ने इस दुख की घड़ी में निजता बनाए रखने की अपील की है और सभी से अनुरोध किया है कि वे अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें।
उनका अंतिम संस्कार शनिवार बेलसंड में किया गया, जिसमें परिवार, रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए। पंकज त्रिपाठी अपनी मां के बहुत करीब थे। वह अक्सर कहते थे कि उनकी मां ने उन्हें अनुशासन, विनम्रता और दया सिखाई।
pc- etv bharat
You may also like

जोहरान ममदानी की पत्नी रामा दुवाजी शिया हैं या सुन्नी... न्यूयॉर्क मेयर की लव स्टोरी ऑफ द ईयर में ये क्या खोज रहे लोग?

बालोद : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक नाबालिग युवक की मौत, दूसरा गंभीर

मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 1950 हेल्पलाइन से मिलेगी हर जानकारी

बांदा : जहरीले कीड़े के काटने से बालक की मौत

Sydney Sixes को लगा तगड़ा झटका, Alyssa Healy चोटिल होकर WBBL के इतने मैचों से हुईं बाहर




