इंटरनेट डेस्क। भारत ने बुधवार को एक और शक्ति हासिल कर ली, जी हां भारत ने बुधवार को अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया। इसके बाद पाकिस्तान और चीन के साथ-साथ आधी दुनिया इस मिसाइल की जद में आ गया है। भारत की यह सबसे लंबे दूरी की मिसाइल है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 5,000 किलोमीटर से अधिक है। इसे 8,000 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है। अमेरिका को छोड़कर पूरे एशिया, अफ्रीका और यूरोप को निशाना बनाया जा सकता है।
नई तकनी का किया गया इस्तेमाल
एमआईआरवी तकनीक वाली अग्नि-5 मिसाइल कई ठिकानों पर हमला कर सकती है और उसे पलक झपकते ही तबाह कर सकती है। अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन के बाद भारत इस तकनीक को हासिल करने वाला छठा देश बना गया है। मिसाइल अधिकतम 600 किमी. की ऊंचाई पर जा सकती है। रोड-मोबाइल लॉन्चर से इसका प्रक्षेपण हो सकता है। यह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। इसे डीआरडीओ ने विकसित की है।
किया गया आकलन
मीडिया रिपोटर्स की माने तो परीक्षण के दौरान समुद्र में तैनात जहाजों, राडारों ने मिसाइल की उड़ान का वास्तविक समय में आकलन किया। अग्नि-5 के परीक्षण से भारत उन चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल हो गया है, जिनके पास आईसीबीएम क्षमता है। आईसीबीएम का मतलब है अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल।
pc- thehansindia.com
You may also like
केंद्रीय मंत्री गडकरी 23 अगस्त को करेंगे मध्य प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर का लोकार्पण
बिजलीघर के पेट्रोलमैन को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, आरोपित संप्रति लिपिक फरार
सिवनी: थांवरझोड़ी ग्राम नशामुक्त बनकर अन्य गांवों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा : राज्यपाल मंगुभाई पटेल
मप्र के स्थापना दिवस पर भोपाल में होगा सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्य प्रदेश में पेट्रोलियम खनिजों की अपार संभावनाएं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव