इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक भयानक हादसा सामने आया है। इस घटना में 18 लोागों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार यहां एक प्राइवेट बस भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की चपेट में आई गई। मलबे के नीचे दबने से बस में सवार 18 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे बालूघाट के पास हुआ। जब मरोतन से घुमारवीं जा रही बस पर पहाड़ी से भूस्खलन का मलबा गिर गया।
चपेट में आ गई बस
जानकारी के अनुसार मलबे के गिरने से पूरी उसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में दो बच्चियों और एक बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया है। इनमें से एक बच्ची की मां की दुर्घटना में मौत हो गई। इधर हादसे की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
कहां हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर जिले के झंडूता विधानसभा क्षेत्र में बालूघाट के पास मंगलवार शाम साढ़े छह बजे के करीब यह दर्दनाक हादसा हुआ। पहाड़ी से अचानक गिरे भूस्खलन के मलबे ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। मलबे के भारी दबाव से बस पूरी दब गई और खड्ड के किनारे जा गिरी। बस के अंदर सवार सभी यात्री मलबे के नीचे दब गए।
pc- hindustan
You may also like
आर अश्विन ने 'जबरन संन्यास' की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, दिया करारा जवाब
लड़को को टालने के लिए लड़कियां बनाती है` ये मजेदार बहाने, पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे
एसएस राजामौली: टीवी सीरियल डायरेक्टर से करियर की शुरुआत, पिता की तरह कमाया बड़ा नाम
सैफ अली खान ने अपने घर पर हुए हमले को किया याद, बताया बेटे जेह और नैनी भी बने थे हमलावर के शिकार
रिंकू सिंह को मिली अंडरवर्ल्ड से धमकी, 'डी कंपनी' ने मांगी 5 करोड़ की फिरौती