कल का मौसम 29 अक्टूबर 2025: राजधानी दिल्ली में मौसम ने करवट ले ली है। सुबह शाम ठंड का अहसास होने लगा है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अपने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। यहां तक की गर्म पानी ने नहाना तक शुरू कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में कई दो पहिया वाहन चालकों का कहना है कि हम बाइक चलाते समय ठंड से बचने के लिए जैकेट और हाथों में दस्ताने पहनना शुरू कर दिया है।
बारिश हुई तो बढ़ सकती है ठंड
मौसम विभाग द्वारा जारी हल्की बारिश की एडवाइजरी को लेकर लोगों का कहना है अगर अब बारिश हुई तो और ठंड हो जाएगी। तो हम अपनी खबर में उन सभी सवालों का जवाब देंगे जो आपके मन में खींचतान मचा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं दिल्ली-एनसीआर , यूपी, बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
दिल्ली-एनसीआर में कल कैसा रहेगा मौसम
राजधानी में सुबह के समय हल्की धुंध के साथ आसमान साफ रहेगा। दोपहर के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान में 29 से 31 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं दोपहर के हवाएं 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी जबकि रात होते होते ये रफ्तार कम हो जाएंगी। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 1 नवंबर से ठंड बढ़ने की संभावना है। वहीं चक्रवात मोंथा के असर के चलते अचानक तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
यूपी में मौसम कैसा रहेगा का हाल
उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में भी सुबह के समय हल्की धुंध के साथ आसमान साफ रहेगा। सुबह और शाम के समय सड़कों पर हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 48 घंटों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होने की संभावना जताई है। IMD के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
महाराष्ट्र में भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र व कच्छ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अगले 5 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई है।
राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम
पिछले 24 घंटों में दक्षिणी व पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश दर्ज हुई है। IMD के अनुसार राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में 29 अक्टूबर से कमी होने, हालांकि दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों में आगामी 4-5 दिन हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है जिसके बाद आने वाले 4-5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावनी जताई है।

You may also like

8वां वेतन आयोग: मोदी का दिवाली गिफ्ट! सैलरी-पेंशन में बंपर इजाफा, करोड़ों खुश!

PAK vs SA: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को दिया बल्लेबाजी का न्योता, प्लेइंग-XI पर डालें नजर

तकनीकी खराबी के चलते एमसीएक्स पर ट्रेडिंग चार घंटों से अधिक समय के लिए रुकी

बिहार से सबक लेकर एसआईआर प्रक्रिया में क्या सुधारात्मक बदलाव किए गए, जेआईएच का चुनाव आयोग से सवाल

बाप रे! रोड पर बाथरूम करने पर पिता ने लगाई फटकार तो बेटे ने किया आत्मदाह, डीजल उड़ेलकर लगाई आग