अगली ख़बर
Newszop

मुझे हर एक पर गर्व है... वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप को लेकर PM मोदी का खास ट्वीट, यूं एथलीट्स को सराहा

Send Push
नई दिल्ली: भारत ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में संपन्न आयोजन में भारत ने 22 पदक (6 स्वर्ण, 9 रजत, 7 कांस्य) जीते और 10वें स्थान पर रहा। 22 पदकों के अलावा, भारतीय एथलीटों ने देश में पहली बार आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीन चैंपियनशिप रिकॉर्ड, सात एशियाई रिकॉर्ड भी बनाए और नौ बार चौथे स्थान पर रहे। 30 से अधिक व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किए।

पीएम मोदी ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप को लेकर किया खास ट्वीटभारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्सपर ट्वीट करते हुए लिखा, 'इस साल की विश्व पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप बेहद खास रही। भारतीय दल ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण पदकों सहित 22 पदक जीते। हमारे एथलीटों को बधाई। उनकी सफलता कई लोगों को प्रेरित करेगी। मुझे अपने दल के प्रत्येक सदस्य पर गर्व है और मैं उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।'


पीएम मोदी ने आगे कहा, 'दिल्ली में इस टूर्नामेंट की मेजबानी करना भी भारत के लिए सम्मान की बात रही है। इस टूर्नामेंट में शामिल हुए लगभग 100 देशों के एथलीटों और सहयोगी स्टाफ का आभार।'


ब्राजील पहले स्थान पर रहा

ब्राजील 15 स्वर्ण, 20 रजत और 9 कांस्य पदकों सहित कुल 44 पदक के साथ पहले स्थान पर रहा। 13 स्वर्ण, 22 रजत और 17 कांस्य पदकों के साथ चीन दूसरे स्थान पर रहा। ईरान 9 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नए बनाए गए मोंडो ट्रैक पर आयोजित कड़ी प्रतिस्पर्धा के दौरान 35 विश्व रिकॉर्ड और 104 चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाए गए। 35 विश्व रिकॉर्ड पेरिस 2023 के बराबर और पिछले साल जापान के कोबे में हुए आयोजन से 14 अधिक हैं। 44 देशों ने कम से कम एक स्वर्ण पदक जीता, और 63 देशों ने कम से कम एक पदक जीता। चैंपियनशिप 27 सितंबर को शुरू हुई थी।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें