उमरियाः जिले में गेहूं की फसल काटने के बाद खेतों में पराली बच जाती है। इस नरवाई को नहीं जलाने का आदेश कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने 21 अप्रैल को जारी किया था। साथ ही सभी किसानों को आगाह किया था कि यदि ऐसा पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिले में इस नियम के उल्लंघन का मामला सामने आया है। जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।दरअसल, कलेक्टर के नरवाई नहीं जलाने देने के आदेश के बाद भी मानपुर तहसील अंतर्गत आने वाले दो गांवों के 18 किसानों ने नियम तोड़ा। ग्राम पिपरिया के 15 किसान और बांधवगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम महरोई के 3 किसान इसका उल्लंघन किए। इसकी सूचना पटवारी के माध्यम से जिले तक पहुंची। इस सूचना के पहुंचने के बाद जिले के कलेक्टर धरणेंद्र कुमार जैन ने आदेश का उल्लंघन करने वाले किसानों पर सख्त कार्यवाई करते हुए उन पर जुर्माना लगाया है। किसानों में मचा हड़कंपनायब तहसीलदार के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना लगाया है। जिले में एक साथ 18 किसानों पर जुर्माना लगाने पर पूरे जिले के किसानों में हलचल मच गई है। पिपरिया में दो किसानों में प्रत्येक पर 15 हजार का जुर्माना लगा है। वहीं, अन्य 13 पर 2 हजार से लेकर 5 हजार तक जुर्माना लगा है। वहीं, महरोई गांव के 3 किसानों पर भी प्रत्येक पर ढाई हजार का जुर्माना लगाया गया है। इस तरह कुल 82500 का जुर्माना लगाया गया है। कलेक्टर की इस कार्रवाई से जिले के किसानों में हड़कंप मचा हुआ है किसानों में प्रशासन के प्रति बढ़ा आक्रोशजुर्माना लगाने की कार्रवाई से किसानों में प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश भी नजर आ रहा है। किसानों का कहना है कि हमें टारगेट किया गया है। उन्होंने कहा कि हम अपना खेत अधिया में देतें है। हमारे खेतों में दूसरे खेतों से लगते हुए आई है। आग किसने लगाई है हमको पता नहीं है। इस आग में हमारी मोटर, पंप, पाइप और वायर जल गए हैं। हम लोगों को कोई सूचना नहीं दी गई और जुर्माने के बारे में सुनने को मिल रहा है। शिकायत पर क्या बोली पुलिसकोतवाली थाना प्रभारी बालेंद्र शर्मा ने बताया कि बरबसपुर उप तहसील से एक कर्मचारी आया था। वह नायब तहसीलदार रणमत सिंह का एक लेटर लेकर आया था। और रिपोर्ट करने को कहा। जब उससे पंचनामा और अन्य कागजात मांगे गए। साथ ही कहा गया कि किसकी तरफ से रिपोर्ट दर्ज करनी है। तब वह वापस चला गया। फिलहाल कागजात के अभाव में कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
You may also like
ऑपरेशन सिंदूर : भारतीय सेना का पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला अच्छा कदम – मौलाना रजवी
पाक मंत्री भारत के खिलाफ उगल रहे थे जहर, विदेशी मीडिया ने करा दी बोलती बंद, याद दिलाया उनके रक्षा मंत्री का बयान
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, मिडकैप शेयरों में तेजी
ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना की बहादुरी को कांग्रेस सांसद का सलाम
भारत-पाक युद्ध हुआ तो पाकिस्तान की इन कार कंपनियों का क्या हाल होगा, बीते साल इन कार मेकर्स का रहा दबदबा