स्नैक आइलैंड, ब्राजील
ब्राजील में स्नैक आइलैंड बहुत फेमस है। साओ पाउलो शहर से कुल 90 मील की दूरी पर बना यह आइलैंड सांपों से भरा हुआ है। यहां पर गोल्डन लॉस हेड वाइपर सांप देखने को मिलते हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि ये अन्य सांपों के मुकाबले बहुत जहरीले होते हैं। वैसे तो यह आइलैंड 100 एकड़ में फैला है, लेकिन यहां 4,500 से ज्यादा सांप रहते हैं। यह जगह इतनी खतरनाक है कि अब ब्राजील सरकार ने यहां आने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
पिग आइलैंड , बहामास
आपने अक्सर पिग यानी सुअर को कीचड़ में खेलते देखा होगा। हालांकि, अब शहरों में सुअर बहुत देखने को मिलते हैं। लेकिन बहामास में पिग आइलैंड में आपको सूअरों की अलग-अलग प्रजातियां देखने को मिल जाती हैं। बहामास कैरिबियन में आइलैंड का एक छोटा सा ग्रुप है। । यहां का पानी क्रिस्टल की तरफ साफ रहता है। आप यहां इंसानों के बजाय सूअरों को रेत में नहाते और समुद्र में तैरते हुए देख सकते हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि इंसान न केवल सूअरों के साथ तैर सकते हैं बल्कि उनके साथ तस्वीर भी ले सकते हैं।
रैबिट आइलैंड, जापान

इन क्यूट से जानवरों को आपने चिड़ियाघर में ज्यादा देखा होगा। लेकिन जापान के एक आइलैंड में आप कई सारे जंगली खरगोश को पानी में तैरते देख सकते हैं। कहते हैं कि युद्ध के दौरान एक टेस्ट के लिए खरगोशों को यहां लाया गया था। लेकिन युद्ध के बाद यहां एक पार्क डेवलप किया गया और खरगोशों को यहीं पर छोड़ दिया गया। वर्तमान में यहां पर 750 से ज्यादा खरगोश एक साथ रहते हैं।
कैट आइलैंड, जापान

क्या आप जानते हैं जापानी लोगों को बिल्लियों से बेहद प्यार है। यही वजह है कि इस देश में 12 से ज्यादा कैट आइलैंड बन गए हैं। यहां पर सबसे फेमस कैट आइलैंड है अओशिमा। नाव से उतरते ही आपको हर जगह बिल्लियां खेलते हुई दिखाई दे जाएंगी। आइलैंड पर घूमने के अलावा पर्यटक बिल्लियों को खाना खिला सकते हैं। उन्हें बिल्लियों के साथ् सेल्फी लेने की भी इजाजत है। कैट लवर्स के लिए यह आइलैंड किसी स्वर्ग की तरह है।
कोमोडो नेशनल पार्क, इंडोनेशिया
इंडोनेशिया में एक ऐसा आइलैंड है, जो लिविंग फॉसिल को आश्रय देता है। यह आइलैंड कोमोडो ड्रैगन का घर है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी छिपकली माना जाता है। बता दें कि कोमोडो ड्रेगन बहुत बड़ा जीव है। इसकी लंबाई 10 फीट और वजन 300 पाउंड तक होता है। यह जीव आपको दुनिया में यहां के अलावा और कहीं देखने को नहीं मिलेगा। इन घातक जानवरों को सुरक्षा के तहत ही देखा जा सकता है।
You may also like
ये 5 संकेत बताते हैं आपकीˈ किडनी खराब होने वाली है, बस इनको समझाना है ज़रूरी
ऑनलाइन मंगाकर पढ़ी कुरान और नाम रख लिया मुस्तफा खान, मस्जिद में नमाज अदा करने लगा
किंग खान को मिला नेशनल अवॉर्ड, बेस्ट फ्रेंड जूही ने कहा – आप इसके हकदार
इस उम्र में पिता बनना होताˈ है सबसे ज्यादा फायदेमंद, ज्यादा देर करने पर होती है ये समस्या
'एक ही मकान में तिवारी, सिन्हा, अंसारी, पासवान, मुस्तफा और यादव वोटर कैसे'! अब लालू की बेटी रोहिणी ने उठाए सवाल