नई दिल्ली: पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा कदम उठाया है। उसने 23 मई, 2025 तक पाकिस्तान की तमाम एयरलाइंस के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। पाकिस्तान पहले ही ऐसा भारतीय एयरलाइंस के लिए कर चुका है। भारत का यह कदम पाकिस्तान को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाएगा। पाकिस्तानी एयरलाइंस को भारत के एयरस्पेस से बचने के लिए अब लंबे और घुमावदार रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। इससे उड़ानों की दूरी और समय बढ़ेगा। नतीजतन ईंधन की खपत बढ़ेगी। परिचालन लागत में इजाफा होगा। यात्रियों के लिए टिकट की कीमतें भी बढ़ सकती हैं।पाकिस्तान से पूर्व या दक्षिण-पूर्व एशिया जाने वाली और वहां से आने वाली उड़ानें विशेष रूप से प्रभावित होंगी, क्योंकि उन्हें भारत के चारों ओर घूमकर जाना पड़ेगा। लंबी दूरी की वजह से यात्रियों का यात्रा समय काफी बढ़ जाएगा। इससे असुविधा होगी। बढ़ी हुई लागत और यात्रा के अधिक समय लगने के कारण कुछ यात्री पाकिस्तानी एयरलाइंस से यात्रा करने से कतरा सकते हैं। इससे एयरलाइंस को राजस्व का नुकसान हो सकता है।यह कदम पाकिस्तान के लिए एक कूटनीतिक संदेश भी है, जो दोनों देशों के बीच तनाव को दर्शाता है।
You may also like
शादी की पहली रात जैसे ही मैं और मेरे पति मूड बना रहे थे वैसे ही दरवाजे पर जोर से दस्तक हुई … 〥
नकल करने वाले सावधान! एग्जाम हॉल में पकड़ा गया फोन, तो साल के लिए होंगे बैन, परीक्षा से ठीक पहले बड़ा ऐलान 〥
सरकारी नौकरी का सपना होगा सच: नगर पालिका वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, सैलरी ₹70,000 तक! 〥
गरीब का दिल सच में बड़ा होता है, फलवाली अम्मा ने बंदर को प्यार से प्लेट में खिलाए अंगूर – Video 〥
Teacher Bharti 05-B.Ed और D.El.Ed धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, नियमावली में ये बदलाव आपको चौंका देंगे 〥