अगली ख़बर
Newszop

Maa Brahmacharini: मां ब्रह्मचारिणी का ऐसा मंदिर जहां भोग में चढ़ती है ये सब्जी, दर्शन से बीमारियां भी होती है दूर

Send Push
शारदीय नवरात्रि में भक्त पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से जीवन में तप, त्याग, सदाचार और संयम की शक्ति प्राप्त होती है। मध्यप्रदेश के घने जंगलों के बीच स्थित मां ब्रह्मचारिणी का प्राचीन मंदिर भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है।

दूर-दराज से श्रद्धालु यहां पहुंचकर माता के चमत्कारी स्वरूप के दर्शन करते हैं। कहा जाता है कि यहां जो भी भक्त उदास मन से आता है, मां उसकी झोली खुशियों से भर देती हैं। यही कारण है कि भक्त विश्वास और श्रद्धा के साथ सुख-शांति, समृद्धि और जीवन में सफलता की कामना करते हुए यहां माथा टेकते हैं। लेकिन इस मंदिर के भोग को लेकर एक खास बात है जो माता को चढ़ाया जाता है। चलिए जानते हैं क्या है मंदिर और भोग के बारे में।
कहां है ये मंदिर image

मध्यप्रदेश के देवास जिले के जंगलों में स्थित बगोई माता का मंदिर मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। ये पवित्र धाम देवास जिले के बेहरी से कुछ किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ है। स्थानीय लोगों की बगोई माता के प्रति गहरी आस्था है। मान्यता है कि इस मंदिर से कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता और माता सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

भक्त नंगे पांव माता के दरबार में पहुंचते हैं और अपनी अर्जी लगाते हैं। दूर-दूर से श्रद्धालु यहां आकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त मिश्री, मेवा, पंचामृत और विशेष रूप से कद्दू का भोग अर्पित करते हैं। नवरात्रि में यहां भक्तों की अपार भीड़ उमड़ती है।





यहां लगता है नवरात्रि का मेला image

नवरात्रि के दौरान मां ब्रह्मचारिणी मंदिर में भक्तों का मेला सा लगता है। दूर-दूर से श्रद्धालु नंगे पैर माता के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत मां ब्रह्मचारिणी शीघ्र पूरी करती हैं। मन्नत पूरी होने पर भक्त आभार स्वरूप माता को घी, गुड़ और मिश्री से बना प्रसाद चढ़ाते हैं। इसके अलावा भूरे कद्दू की पूजा कर उसे माता को अर्पित करना यहां की विशेष परंपरा मानी जाती है।




माता के दर्शन से रोग ​होते हैं दूर image

बगोई माता मंदिर की खास मान्यता है कि यदि किसी जानवर को संक्रमित बीमारी हो जाए तो उसे माता के दरबार में लाकर अभिमंत्रित भभूत लगा देने से उसका कष्ट दूर हो जाता है और वह स्वस्थ होकर घर लौटता है।


कद्दू का चढ़ता है यहां भोग image

मध्यप्रदेश के देवास जिले में स्थित बगोई माता का मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां माता को कद्दू का खास भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि कद्दू के साथ दूध, घी, गुड़ और पंचामृत अर्पित करने से बगोई माता प्रसन्न होती हैं और साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर प्रसाद स्वरूप कद्दू भेंट करते हैं। बगोई माता की कृपा से भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यहां की भभूति चमत्कारी मानी जाती है, जिसके प्रयोग से शारीरिक और मानसिक कष्ट दूर हो जाते हैं।


कैसे पहुंचे बगोई माता मंदिर image

साधक किसी भी यातायात माध्यम से मध्यप्रदेश के देवास आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां से बेहरी तक सड़क मार्ग उपलब्ध है, लेकिन बेहरी से बगोई माता मंदिर तक नंगे पैर जाना परंपरा मानी जाती है। घने जंगल में स्थित यह प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। फ्लाइट और ट्रेन दोनों से देवास पहुंचना सुविधाजनक है। नवरात्रि के दौरान यहां भारी संख्या में भक्त पहुंचते हैं और माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।



न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें