पटना: इसी साल अगस्त में एक इंजीनियर के घर में करोड़ों के नोट जला दिए गए थे। ऐसा छापेमारी के दौरान काली कमाई का राज खुलने से रोकने के लिए किया गया था। नोट जलाने वाली इंजीनियर की बीवी थी। अब बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने उस इंजीनियर के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है।   
   
करोड़ों के नोट जलवाने वाले इंजीनियर
पूरा मामला ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर विनोद कुमार राय से जुड़ा है। 22 अगस्त 2025 को EOU की टीम ने इंजीनियर के ठिकानों पर छापा मारा था। इंजीनियर पर भ्रष्टाचार के जरिए काली कमाई का आरोप था। इस केस में 23 अगस्त को BNS की अलग-अलग धाराओं में इंजीनियर विनोद राय के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। आय से अधिक संपत्ति को लेकर 10 सितंबर को भी EOU ने एक मामला दर्ज किया था।
     
नोट जलाने की आरोपी पत्नी अभी भी फरार
छापेमारी की भनक लगते ही इंजीनियर विनोद कुमार राय के घर में रखे करोड़ों के नोट जलाए जाने लगे थे। आरोप है कि इंजीनियर की पत्नी बबली राय ने इन नोटों को जलाने का काम किया। केस में उन्हें भी अप्राथमिक आरोपी बनाया गया है। फिलहाल बबली राय अब तक फरार हैं। पटना वाले आवास पर जब ईओयू की टीम ने छापा मारा तो जले हुए नोटों के अलावा लाखों रुपये कैश, जमीन के कागजात, कई बैंकों के लॉकर में जूलरी और 6 लाख की महंगी घड़ियां मिली थीं। आरोपी विनोद कुमार राय ग्रामीण कार्य विभाग में सुप्रिटेंडिंग इंजीनियर के पद पर तैनात थे।
   
ऐसे अर्जित की थी काली कमाई!
एक न्यूज पोर्टल के अनुसार शुरुआत में अपनी मेहनत और काम करने के तरीके से इंजीनियर विनोद कुमार राय ने सभी को प्रभावित कर लिया था। इसके बाद उन्हें प्रोजेक्ट वाले कामों की जिम्मेदारी दी गई। आरोप है कि विनोद कुमार राय ने इन्हीं प्रोजेक्ट के जरिए जम कर काली कमाई शुरू कर दी। अब वही इंजीनियर विनोद कुमार राय काली कमाई के आरोपों में फंस चुके हैं। चार्जशीट दायर होने के बाद उनकी मुश्किल बढ़नी तय मानी जा रही है।
  
You may also like
 - 'तांत्रिक की चेतावनी, सुशांत पर काला जादू हुआ', एक्टर की बहन श्वेता ने किए खौफनाक खुलासे, रिया की कविता पर भी बोलीं
 - नारायणगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत, घर के अंदर मिला शव
 - बनास नदी में फंसी 40 यात्रियों से भरी बस, तेज बहाव के बीच ड्राइवर ने संभाली सूझबूझ, बड़ा हादसा टला
 - Women's ODI World Cup: विश्व रिकॉर्ड जीत के साथ भारत ने फाइनल में किया प्रवेश, पहली बार हुआ ऐसा
 - दिल्ली के चिड़ियाघर में टाइगर और विजिटर्स के बीच होगी सिर्फ कांच की दीवार, ऐसा करने वाला बनेगा देश का पहला जू