Next Story
Newszop

एशिया कप 2025: हॉकी के रंग में रंगा बिहार, बॉल बॉयज और बॉल गर्ल्स क्यों हैं अहम, रवींद्रन शंकरण ने बताया

Send Push
नालंदा, राजगीर: बिहार में हीरो एशिया कप राजगीर 2025 की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरण ने हॉकी प्रशिक्षुओं के बॉल बॉयज और बॉल गर्ल्स की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक होने वाले इस टूर्नामेंट में उनकी भूमिका कितनी महत्वपूर्ण होगी। इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय प्रशिक्षुओं का योगदान बहुत अहम होगी।





राजगीर के हॉकी स्टेडियम का जायजाबिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक-सह-सीईओ रवींद्रन शंकरण ने बुधवार को बिहार के हॉकी प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। उन्हें आगामी हीरो एशिया कप राजगीर 2025 के दौरान बॉल बॉयज और बॉल गर्ल्स के रूप में निभाई जाने वाली भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षुओं को बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के दौरान उनकी भागीदारी कितनी महत्वपूर्ण और गरिमामयी होगी। हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक बिहार (राजगीर) में होने जा रहा है, जिसमें एशिया की प्रमुख पुरुष हॉकी टीमें हिस्सा ले रहीं। इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता में स्थानीय प्रशिक्षुओं की भूमिका भी अहम मानी जा रही है।





बॉल बॉयज और बॉल गर्ल्स से मिले शंकरणरवींद्रन शंकरण ने अपने संबोधन में कहा, 'बिहार के प्रशिक्षुओं को यह अवसर मिलना गर्व की बात है। इस टूर्नामेंट के माध्यम से वे अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल व्यवस्था को नजदीक से समझ पाएंगे। उनके भीतर जिम्मेदारी, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होगा। बॉल बॉयज और बॉल गर्ल्स की भूमिका में वे आयोजन का अभिन्न हिस्सा बनेंगे।' राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा इन प्रशिक्षुओं को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे टूर्नामेंट के दौरान अपने दायित्वों को पूरी कुशलता और अनुशासन के साथ निभा सकें।





29 अगस्त से 7 सितंबर तक टूर्नामेंट का आयोजनइसके अलावा बिहार में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर में होने वाली हीरो एशिया कप 2025 के प्रचार प्रसार के लिए ट्रॉफी गौरव यात्रा राज्य के सभी जिलों में जा रही है। हॉकी के जुनून को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 अगस्त से शुरू हुई ट्रॉफी गौरव यात्रा चेन्नई, चंडीगढ़ (पंजाब, हरियाणा), दिल्ली, ओडिशा, असम और झारखंड राज्यों के साथ साथ बिहार के सभी जिलों में घूमने के बाद राजगीर लौट रही है। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि जगाना, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और इस ऐतिहासिक आयोजन में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। कई जिलों से होती हुई ट्रॉफी गौरव यात्रा बुधवार को खगड़िया, बेगूसराय और नालंदा (बिहारशरीक) पहुंची।

Loving Newspoint? Download the app now