मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई शहर और उपनगर में ईद मिलाद-उन-नबी की छुट्टी 5 सितंबर की बजाय 8 सितंबर को होगी। सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीम खान ने कहा कि हमने ऐसी ही मांग की थी, जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार किया, उसके लिए हम सरकार के आभारी हैं। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने एक परिपत्र जारी कर कहा कि पहले ईद मिलाद-उन-नबी की छुट्टी 5 सितंबर को सुनिश्चित की गई थी। लेकिन, अब मुंबई शहर जिला व मुंबई उपनगर जिले में ईद मिलाद-उन-नबी की छुट्टी 5 सितंबर के बजाय 8 सितंबर को होगी।
अन्य जिलों में 5 सितंबर को रहेगी छुट्टी
हालांकि, राज्य के अन्य जिलों में यह छुट्टी 5 सितंबर को ही रहेगी। परिपत्र में स्पष्ट किया गया है कि मुंबई शहर और उपनगरों में सरकारी कार्यालय 5 सितंबर को सामान्य रूप से खुले रहेंगे। कांग्रेस नेता नसीम खान, विधायक असलम शेख, अमीन पटेल, समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी और रईस शेख सहित महाराष्ट्र के कई मुस्लिम नेताओं ने राज्य सरकार से उक्त छुट्टी की तारीख बदलने की गुजारिश की थी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया।
नसीम खान ने क्या कहा
नसीम खान ने कहा कि हमने सरकार से अनुरोध करते हुए कहा था कि 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के तहत सार्वजनिक शोभायात्रा के बाद गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। साथ ही, हमें आपसी भाईचारे के साथ ईद भी मनाना था। इसे देखते हुए मुस्लिम समुदाय ने ईद मिलाद-उन-नबी का कार्यक्रम 8 सितंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया है, ताकि दोनों पर्व सभी मिलकर सौहार्दपूर्ण तरीके से मना सकें।

You may also like
मुठभेड़ : सेवानिवृत फौजी के साथ मारपीट करने वाला हिस्ट्रीशीटर जंगी घायल,बेटा गिरफ्तार
वाराणसी में गंगा फिर चेतावनी बिंदु पार,तटवर्ती इलाकों में मचा हड़कंप
दिल्ली में 'फुलेरा वाली पंचायत'? सरकारी मीटिंग में CM रेखा गुप्ता के बगल बैठे दिखे पति मनीष.. मचा बवाल!
बीकानेर में आकाशीय बिजली की चपेट में 129 मवेशियों की मौत, गांव में हड़कंप
मां नींद से` उठ नहीं रही। नकली पापा ने सारी रात… लिव इन में मां का हाल देख सहमे बच्चे