विशाल सिंह, गोंडा: ग्रामीण अंचल में बिसुही को घड़ियाल का नैहर कहा जाता है। पहले काफी बड़ी तादाद में यहां घड़ियाल पाए जाते थे। इसी वजह से बिसुही में जल्दी कोई नहाने नहीं जाता था। हर नदी की एक इकोलॉजी (पारिस्थितिकी) होती है। जहां नदी है, वहां पर या तो वन हैं या फिर वेटलैंड। बिसुही के आसपास के इको सिस्टम यानी पारिस्थितिक तंत्र को नया जीवन देने के लिए केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह "राजा भैया" लंबे वक्त से सक्रिय हैं। इसी का नतीजा है कि अब यहां पर सेवा पखवाड़े के दौरान बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान की शुरुआत हो रही है।
गोंडा जिले के मनकापुर क्षेत्र में बिसुही नदी के किनारे जो लगभग 100 एकड़ के क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाया गया है। यहां पर 18 सितंबर को सेवा पर्व के तहत पौधारोपण किया जाएगा। इस दौरान जैव विविधता के अनुसार देसज किस्म के पौधे लगाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे देवीपाटन मंडल क्षेत्र में 18 हजार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत गोंडा में लगभग दो हजार पौधे लगाए जाएंगे।
सेवा पखवाड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक देश भर में सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर वृक्षारोपण का कार्य करेंगे। इसके साथ ही सेवा पखवाड़े के तहत देश में 75 नमो वन का लक्ष्य रखा गया है। गोंडा में बिसुही नदी के किनारे केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह नमो वन के लिए पौधारोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे।
बिसुही के किनारे पौधारोपण अभियान
18 सितंबर को केंद्रीय पर्यावरण और वन राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह मनकापुर में बिसुही नदी के किनारे पौधारोपण अभियान का उद्घाटन करेंगे। कीर्तिवर्धन सिंह के प्रयासों से इस क्षेत्र में बिसुही नदी के किनारे रिजर्व फॉरेस्ट की लगभग 100 एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटवाया गया है। यहां बलरामपुर जिले के रेहरा ब्लॉक के ग्वालियर ग्रंट गांव और गोंडा जिले के दतौली गांव में वन संपदा पर अतिक्रमण करते हुए ईंट भट्ठे संचालित किए जा रहे थे।
खास बात ये है कि यहां बायो डायवर्सिटी के अनुसार देसज किस्म के पौधे लगाए जाएंगे। इससे पहले हाल ही में कीर्तिवर्धन सिंह जब गोंडा आए थे तो उन्होंने तरबगंज क्षेत्र में स्थित कोडर झील के पास पौधारोपण किया था। अयोध्या से 22 और गोंडा जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर स्थित इस स्थल को योग दर्शन के जनक महर्षि पतंजलि की जन्मभूमि माना जाता है। मान्यता है कि महर्षि पतंजलि ने यहीं रहकर योग की शिक्षा दी थी। झील के आसपास प्रवासी पक्षियों का झुंड भी अक्सर दिखाई देता है। कोडर झील को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के प्रयास तेज किए जा रहे हैं।
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में शामिल होंगे कीर्तिवर्धन
केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह सेवा पखवाड़े के तहत 17 सितंबर को गोंडा में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ भी करेंगे। यह अभियान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से चलाया जा रहा है। नवाबगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह इस अभियान में हिस्सा लेंगे।

You may also like
पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने भेजी सिग्नेचर की हुई जर्सी
चेक बाउंस पर RBI` का बड़ा फैसला, 24 घंटे में अलर्ट, दो साल की सजा और पॉज़िटिव पे सिस्टम अनिवार्य
Waqf Law पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिखी राहत, रिजिजू और इमरान प्रतापगढ़ी समेत वीडियो में जाने नेताओं का रिएक्शन

ये है दुनिया का सबसे अजीबोगरीब स्कूल जहां टेंशन होने पर बच्चों को टीचर भेज देते हैं सिगरेट पीने