Next Story
Newszop

हर महिला के लिए 1 ताकतवर बीज, एक चम्मच से मिलेगी मजबूत हड्डी, हॉर्मोन भी होंगे संतुलित

Send Push
महिलाओं की जिंदगी में शारीरिक तौर पर कई तरह के बदलाव होते हैं भले वो बदलाव हॉर्मोन्स को लेकर हों या फिर हड्डियों की मजबूती को लेकर। हर एक महिला के लिए हॉर्मोन का सही बैलेंस बनाए रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि हॉर्मोन असंतुलित होने से कई तरह की समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं जैसे कि अनियमित पीरियड्स, पीसीओएस/पीसीओडी आदि। आज के समय में ये समस्याएं काफी आम भी हो चुकी हैं।

लेकिन क्या आपको मालूम है सही डाइट से आप कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का इलाज कर सकते हैं। यह शरीर को स्वस्थ, मजबूत रखने के साथ ही हॉर्मोन्स को संतुलित करने, पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार है। यहां तक कि डाइट में सही चीजों का होना आपको हेल्दी पीरियड्स होने में भी काफी हेल्प करता है।

न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसे सुपरफूड के बारे में बताया है, जो सभी महिलाओं को अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए, क्योंकि ये खाद्य पदार्थ आपकी कई समस्याओं का आसान हल है। आइए जानते हैं इस शक्तिशाली फूड के बारे में।
Photos- Freepik

देखें वीडियो​


अच्छी डाइट का महत्व image

बैटर हेल्थ चैनल के मुताबिक, महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए जीवन के अलग-अलग फेज में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व की आवश्यकता होती है, जिनमें कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, विटामिन डी समेत ओमेगा-3, फोलेट, फाइटोएस्ट्रोजन, मैग्नीशियम आदि शामिल हैं। खास बात ये है कि आप हेल्दी डाइट से इन पोषक तत्वों की पूर्ति आराम से कर सकती हैं। बस इसके लिए आपको इन न्यूट्रिएंट्स के सोर्स के बारे में पता होना चाहिए।


महिलाओं के लिए शक्लिशाली है ये एक सीड image

अगर आपसे कहा जाए कि आप केवल एक सीड से कई सारे फायदे अपने शरीर को दे सकती हैं तो? वैसे ये सच में संभव है। न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन के मुताबिक, एक ऐसा सीड है जो महिलाओं को कई तरह से हेल्दी रखने में मदद करता है और वो है हलीम के बीज, जिन्हें गार्डन क्रेस सीड्स भी कहा जाता है। यह हार्मोन, हड्डियों और आयरन के स्तर में सुधार के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।


हलीम के बीज के फायदे image

दीपशिखा जैन ने बताया कि कैसे हलीम के बीज खाने से सभी महिलाओं को मदद मिल सकती है। हालांकि उनका ये भी कहना है कि अकेले ये बीज ही आपकी सेहत में सुधार नहीं कर सकता है बल्कि इसके लिए आपकी लाइफस्टाइल और संपूर्ण डाइट का सही होना भी बेहद जरूरी है।


आयरन के स्तर में करता है सुधार image

क्या आप जानते हैं महिलाओं में आयरन की कमी होना एक बेहद आम समस्या है। न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया, करीब 80 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं या उनमें आयरन का स्तर कम है, ऐसे में हलीम के बीज खाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि ये बीज आयरन से भरपूर होते हैं, ऐसे में इनका सेवन करने से शरीर में आयरन के स्तर में सुधार होता है। शाकाहारियों के लिए आयरन का ये एक बेहतरीन विकल्प है।


फाइटोएस्ट्रोजेन से होते हैं भरपूर image

इसके अलावा हलीम के बीज में फाइटोएस्ट्रोजेन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो महिलाओं की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसका सेवन आपके शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर को संतुलित करने में मदद करता है। जो आपके मासिक धर्म चक्र को बेहतर ढंग से नियंत्रित करने के साथ ही आपके हार्मोन को भी संतुलित करने में सहायता करेगा।


हड्डियों के लिए फायदेमंद image

आमतौर पर 30 की उम्र के बाद महिलाओं में हड्डियों का घनत्व और मसल मास कम होने लगता है, जिससे हड्डियों के फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। बोन डेंसिटी कम होने की एक मुख्य वजह कम कैल्शियम का सेवन भी होता है। वहीं, हलीम के बीज कैल्शियम का एक बेहतरीन सोर्स होते हैं। इसलिए इस बीज का सेवन ऑस्टियोआर्थराइटिस से बचाव करने और हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करेगा।


कैसे करें सेवन? image

अब सवाल है कि इस बीज को डाइट में शामिल कैसे किया जाए यानी इसे खाने का सही तरीका क्या है। न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया, आप इसका डेली एक छोटा चम्मच सेवन कर सकते हैं। लेकिन इससे अधिक न लें। बेहतर अवशोषण के लिए इसे फैट सोर्स के साथ खाएं और थोड़ा नींबू निचोड़ लें।



डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Loving Newspoint? Download the app now