Taurus Horoscope Today 20 May, 2025 : आज वृषभ राशि का करियर राशिफल : वृषभ राशि के जातकों का कामकाज और कारोबार आज अच्छा चलेगा। आपको आज लोहे और तांबे से संबंधित वस्तुओं के कारोबार में विशेष रूप से लाभ मिलेगा। जो लोग बिजली से संबंधित काम करते हैं उनके काम में भी आज गति देखने को मिलेगी। नौकरी में आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा लेकिन अच्छी बात यह है कि आपको वरिष्ठ सहकर्मियों और अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक योजना भी आज सफल होगी। और आप आज अपने खर्च को संतुलित रख पाने में सफल होंगे। आज वृषभ राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : वृषभ राशि के जातकों को आज लव लाइफ के मामले में प्रेमी की ओर से खुशी मिलेगी और आपका रिश्ता भी आज मजबूत बनेगा। आपको वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज सितारे खुशियां देने वाले हैं। आपको आज जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी। जो लोग घर की मरम्मत या गृह निर्माण का प्लान कर रहे हैं उनको आज प्रयास करना चाहिए सफलता पाएंगे। पिता और घर के बड़ों से आपको आज सहयोग मिलेगा। बच्चों की शिक्षा से संबंधित किसी मामले को आज सुलझाने में आपको समय और धन खर्च करना होगा। किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलेगा। आज वृषभ राशि की सेहत : वृषभ राशि के लोगों को आज अपने खानपान पर संयम रखने की जरूरत है। जिन जातकों को हृदय रोग अथवा रक्तचाप से संबंधित समस्या है उनकी परेशानी बढ़ने की आशंका है इसलिए परहेज का ध्यान रखें। आज वृषभ राशि के उपाय : वृषभ राशि के लोगों को आज उपाय के तौर पर सूर्य देव को जल अर्घ्य देना चाहिए और लाल गाय को गुड़ रोटी खिलाना चाहिए।
You may also like
दिल्ली के इन 4 मंदिरों में भी क्र सकते है देवी के दर्शन, अगर वैष्णो देवी से नहीं आया 'मां का बुलावा'
Aaj Ka Love Rashifal : आज मंगलवार के दिन जाने किसपर होगी प्यार की बरसात और किसका टूटेगा दिल, पढ़े पूरा लव राशिफल
नवाचार की ओर अग्रसर होता नया बिहार
पाकिस्तान का दानिश कौन जिस पर मर-मिट ज्योति मल्होत्रा बनी गद्दार, क्या है लव स्टोरी के पीछे की इनसाइड स्टोरी?
युजवेंद्र चहल संग डेटिंग रूमर्स पर आरजे महवश ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग पर दिया यह बड़ा बयान