Canada Immigration News: क्या आप कनाडा में जॉब करने की प्लानिंग कर रहे हैं? क्या आप कनाडा में डिग्री लेने जाना चाहते हैं? अगर आप इन दोनों कैटेगरी में से किसी एक में भी आते हैं, तो फिर आपको कनाडाई सरकार का इमिग्रेशन प्लान मालूम होना चाहिए। कनाडा की सरकार ने 2026 को लेकर एक इमिग्रेशन प्लान बनाया है, जिसमें बताया गया है कि अगले साल कितने स्टूडेंट्स-वर्कर्स को देश में पढ़ने और नौकरी करने के लिए एंट्री दी जाएगी। तय लिमिट से ज्यादा लोगों को एंट्री नहीं मिलेगी।
कनाडा में विदेशी वर्कर्स 'टेंपरेरी फॉरेन वर्कर प्रोग्राम' ( TFWP) के जरिए जॉब के लिए जाते हैं। इस प्रोग्राम के तहत दिए जाने वाले वर्क परमिट की संख्या घटाई गई है। सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि कनाडा ने ऐलान किया है कि वह प्रॉविंशियल नॉमिनी प्रोग्राम के जरिए 91,500 लोगों को परमानेंट रेजिडेंसी देगा। इसमें वो लोग शामिल होंगे, जो पहले से ही कनाडा में जॉब कर रहे हैं। हैरानी वाली बात ये है कि 2025 के लिए परमानेंट रेजिडेंसी पाने वाले लोगों की संख्या सिर्फ 55,000 ही तय की गई थी।
कितने लोगों को मिलेगा स्टडी-वर्क परमिट?
अब यहां सवाल उठता है कि कनाडा में कितने स्टूडेंट-वर्कर को एंट्री मिलेगी। सरकार ने कहा है कि 2026 में TFWP के तहत सिर्फ 60,000 विदेशी वर्कर्स को एंट्री दी जाएगी। पहले सरकार का प्लान 82,000 लोगों को एंट्री देना था। इसी तरह से 2026 में 'इंटरनेशनल मॉबिलिटी प्रोग्राम' ( IMP) के तहत सिर्फ 1,70,000 विदेशी वर्कर्स को काम करने के लिए आने की इजाजत दी जाएगी। अच्छी बात ये है कि पिछले साल 1,28,700 लोगों को एंट्री देने का प्लान था, जिसकी तुलना में ये संख्या 32% अधिक है।
कनाडा में कुल मिलाकर 2026 में 2.30 लाख विदेशी वर्कर्स जॉब करने आ सकेंगे, जबकि पहले सिर्फ 2.10 लाख लोगों को वर्क परमिट देने का प्लान था। इसी तरह से स्टूडेंट की संख्या में भी भारी गिरावट देखने को मिलने वाली है। कनाडा में 2026 में सिर्फ 1.55 लाख स्टूडेंट्स को ही पढ़ने के लिए स्टडी परमिट मिलेगा, जबकि 2025 के लिए यही संख्या 3.05 लाख थी। 2026 में भी इतने ही लोगों को पढ़ने आने की इजाजत देने की प्लानिंग थी, लेकिन फिर सरकार ने बड़ी गिरावट का ऐलान कर दिया।

You may also like

किडनी स्वास्थ्य: रात में पहचानें संकेत जो गंभीर हो सकते हैं

वर्ल्ड ट्रैवल मार्ट लंदन 2025 में मप्र की चमक, अतुल्य भारत के हृदय ने वैश्विक मंच पर सहयोग के हाथ बढ़ाए

आयकर विभाग के द्वारा तीन दिवासीय टैक्सपायर्स हब का उद्घाटन

भारतीय किसान संघ का घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन 18 नवंबर से अनिश्चित काल के लिए शुरू होगा

क्षेत्रीय भाषा बोली कवि सम्मेलन में कवियों ने काव्य पाठ किया