लाइव हिंदी खबर :- चीन के सिचुआन प्रांत में बना नया होंगची ब्रिज महज 44 दिन बाद ही ढह गया। यह पुल लगभग 758 मीटर लंबा था और चीन के मैदानी इलाकों को तिब्बत से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाया गया था। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुल के खंभे टूटते और मलबा नीचे गिरता दिखाई दे रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर पुल के आसपास की पहाड़ी ढलानों और सड़कों पर दरारें नजर आने लगीं। पहाड़ की जमीन खिसकने के संकेत मिलते ही प्रशासन ने एहतियातन पुल को बंद कर दिया। इसके अगले दिन यानी मंगलवार दोपहर हालात और बिगड़ गए, जब पहाड़ी से भारी मात्रा में मिट्टी और पत्थर खिसकने लगे और पुल का एक बड़ा हिस्सा टूटकर ढह गया।
अब तक किसी के मृत या घायल होने की सूचना नहीं मिली है। वीडियो में दिखता है कि पुल के टूटते ही घाटी में धूल का घना गुबार उठता है, और कई खंभे नीचे नदी में गिरते हैं। यह पुल हाल ही में 28 सितंबर को जनता के लिए खोला गया था और इसे चीन की इंजीनियरिंग क्षमता का एक प्रतीक बताया जा रहा था।
पुल की ऊंचाई घाटी के तल से करीब 625 मीटर थी, जिससे यह क्षेत्र के सबसे ऊंचे पुलों में शामिल था। स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि पहाड़ी क्षेत्र की भूस्खलन प्रवृत्ति और अपर्याप्त भू-तकनीकी जांच इस हादसे का कारण हो सकती है। फिलहाल राहत और मरम्मत कार्य जारी है।
You may also like

Rajasthan weather update: प्रदेश के इन जिलों के लिए अब जारी हो चुकी है ये चेतावनी, बढ़ेगा ठंड का प्रभाव

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम का पूरा पैसा नहीं चुका रही हैं कंपनियां, IRDAI ने दिखाया सख्त रुख

पीबीएम अस्पताल का ट्रॉमा सेंटर बदहाल: सुरक्षा से लेकर सुविधाओं तक लचर व्यवस्था पर उठे सवाल

उत्तराखंड में पुलिस ने 62 स्थानों पर निकाला फ्लैग मार्च

उदयपुर में सजी संगीत की शाम: किशोर दा के नग़मों ने बांधा समां, अमित कुमार और पौत्री मुक्तिका ने दी यादगार प्रस्तुति




