By Jitendra Jangid- दोस्तो प्राचीन काल से ही नारियलल का तेल हमारे आहार और रोजमर्रा के कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा हैं, नारियल तेल बालों, त्वचा और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता हैं, लेकिन एक समस्या जो लोगो को परेशान कर रखी हैं, नारियल तेल में मिलावट, बढ़ती माँग के साथ, कई विक्रेता इसमें पैराफिन, बीज के तेल और अन्य रसायन मिला रहे हैं, जो आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचा सकते हैं, आइए जानते है कि आप इसकी पहचान कैसे कर सकते हैं-

फ्रीज टेस्ट
विधि: नारियल तेल को एक गिलास में डालें और 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
परिणाम: अगर यह पूरी तरह और एक समान रूप से जम जाता है, तो यह शुद्ध होने की संभावना है। अगर यह आंशिक रूप से तरल रहता है या अलग हो जाता है, तो इसमें मिलावट हो सकती है।
पानी की जाँच
विधि: एक गिलास ठंडे पानी में एक चम्मच जमे हुए नारियल का तेल डालें और इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
परिणाम: अगर तेल पानी में घुल जाता है या मिल जाता है, तो यह नकली हो सकता है। शुद्ध नारियल तेल अलग से तैरना चाहिए।

ताप परीक्षण
विधि: एक कड़ाही में मध्यम आँच पर एक चम्मच नारियल का तेल गरम करें।
परिणाम: अगर इसमें बहुत ज़्यादा बुलबुले उठते हैं या जलने की गंध आती है, तो इसमें दूसरे तेल या रसायन मिले हो सकते हैं। शुद्ध नारियल का तेल बिना ज़्यादा धुआँ छोड़े साफ़-सुथरा गर्म होता है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9Hindi]
You may also like
सावन विशेष : 8 महीने जलमग्न रहता है ये शिवालय, पांडव निर्मित मंदिर के नीचे हैं 'स्वर्ग की सीढ़ियां'
त्वचा रोगों से लेकर पाचन तक, जाने कृष्ण सारिवा के अद्भुत लाभ
सोने की कीमत 1.01 लाख रुपए प्रति दस ग्राम के करीब, चांदी के दाम हुए कम
बिहार : मां जानकी मंदिर बनने को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, मोदी सरकार का जताया आभार
रक्षा जरूरतों के लिए देशभर की आईआईटी में 'मानेकशॉ केंद्र' आईआईटी गुवाहाटी की पहल