नई दिल्ली, 22 अगस्त (Udaipur Kiran News). इस दीवाली हुंडई की पॉपुलर कारें खरीदना मिडिल क्लास परिवारों के लिए और भी आसान हो सकता है. मोदी सरकार कई आइटम्स पर GST घटाने की तैयारी कर रही है, जिसमें छोटी और मिड-साइज कारें भी शामिल हैं. माना जा रहा है कि GST को 28% से घटाकर 18% तक किया जा सकता है, जिससे इन कारों की कीमतों में सीधा 10% का फर्क आ सकता है. हालांकि, सरकार ने अब तक आधिकारिक तौर पर नई GST दरों की पुष्टि नहीं की है.
अभी कितनी है टैक्स दर और कैसे पड़ेगा फर्क?फिलहाल कारों पर 28% GST के साथ 1% सेस लगता है, जिससे कुल टैक्स 29% हो जाता है. यदि किसी कार की बेस कीमत 5 लाख रुपए है, तो मौजूदा टैक्स के साथ उसकी कीमत 6,45,000 रुपए तक पहुंच जाती है. GST घटकर 18% (कुल टैक्स 19%) होने पर वही कार 5,90,000 रुपए में मिल सकती है. इससे ग्राहकों को 55,000 रुपए तक की सीधी बचत होगी.
हुंडई की पॉपुलर कारों पर संभावित GST कटौती का फायदा
ग्रैंड i10 निओस | 5,98,300 | 1,73,507 | 1,13,677 | 59,830 |
एक्सटर | 5,99,900 | 1,73,971 | 1,13,981 | 59,990 |
ऑरा | 6,54,100 | 1,89,689 | 1,24,279 | 65,410 |
i20 | 7,50,900 | 2,17,760 | 1,42,671 | 75,089 |
वेन्यू | 7,94,100 | 2,30,288 | 1,50,879 | 79,409 |
वरना | 11,07,400 | 3,21,146 | 2,10,406 | 1,10,740 |
क्रेटा | 11,10,900 | 3,22,161 | 2,11,071 | 1,11,090 |
अल्काजार | 14,99,000 | 4,34,709 | 2,84,810 | 1,49,899 |
टक्सन | 29,26,800 | 8,48,771 | 5,56,092 | 2,92,679 |
यदि सरकार GST दरें घटाती है तो हुंडई की छोटी और मिड-साइज कारों की कीमतों में 55,000 रुपए से लेकर 2.9 लाख रुपए तक की बचत संभव है. उदाहरण के तौर पर, क्रेटा पर 1,11,090 रुपए, वेन्यू पर 79,409 रुपए और ग्रैंड i10 निओस पर लगभग 59,830 रुपए का फायदा हो सकता है.
You may also like
Magnite Kuro Edition vs Normal Model: डिजाइन से लेकर प्राइस तक पूरी तुलना
स्मार्टफ़ोन की कॉलिंग स्क्रीन अचानक बदल गई है तो, जान लीजिए क्यों हुआ ऐसा
AUS vs SA 3rd ODI Pitch Report: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, यहां पढ़िए Mackay की Pitch Report
रिजर्व बैंक के गवर्नर ने श्री रामलला के दर्शन किए
कानपुर कमिश्नरेट की पुलिस चौकियाें में आरोपितों से नहीं होगी पूछताछ : जेसीपी