जब घर में नया मेहमान आता है तो पिता को बड़ी खुशी होती है। वह अपने पिता बनने के अनुभव को एन्जॉय करता है। लेकिन अफ्रीकी देश रवांडा में एक पिता ने जैसे ही अपने नवजात बच्चे का चेहरा देखा तो वह उसे और अपनी बीवी को छोड़कर चला गया। पति का कहना है कि यह मेरा नहीं एलियन का बच्चा है। उसने इस बच्चे को शैतान का रूप भी बताया। हद तो तब हो गई जब उसने अपनी बीवी से बच्चे को मार डालने को कहा। हालांकि एक माँ का दिल ऐसा भला कैसे कर सकता है। बच्चा कैसा भी हो माँ को बहुत प्यारा होता है। इसलिए माँ ने बच्चे को मारने से मना कर दिया।
महिला का नाम बाजेनेजा लिबर्टा बताया जा रहा है। उसने जिस अनोखे बच्चे को जन्म दिया है उसे अजीब सिंड्रोम से पीड़ित बताया जा रहा है। बच्चे का अजीब चेहरा देख पिता इतना डर गया कि उसने बच्चे को अपने साथ रखने से भी इनकार कर दिया। उसने अपनी बीवी से कहा कि वह इस बच्चे को मार दें। ये बच्चा उसका नहीं एलियन का है। हालांकि पत्नी ने जब ऐसा करने से इनकार किया तो पति को गुस्सा आ गया और वह बच्चे और पत्नी को छोड़ चला गया।
पति के जाने के बाद भी महिला ने हार नहीं मानी। उसने अपने बच्चों का इलाज करवाने की ठान ली। इसके लिए वह चंदा भी इकट्ठा करने लगी। वह सबसे पहले तो अपने बच्चे को लेकर डॉक्टर के पास गई। यहां डॉक्टर भी साफ साफ नहीं बता पाया कि महिला के बच्चे को क्या बीमारी है। रिपोर्ट्स की माने तो यह सिंड्रोम प्रिजोरिया से कुछ अलग है। यहां बच्चे का सिर किसी त्रिकोण जैसा दिखाई दे रहा है। बच्चे का सिर आकार में भी बहुत बड़ा है।
बच्चे की मां बाजेनेजा लिबर्टा ने अपनी स्टोरी सोशल मीडिया पर भी साझा की। जब उनकी कहानी वायरल हुई तो लोग मदद को सामने आने लगे। बच्चे का इलाज हो सके इसलिए एक फंड पेज बनाया गया, इसमें लोग पैसा दान करने लगे। माँ की अच्छा है कि वह अपने बच्चे का इलाज विदेश में करवाए। उसे विश्वास है कि उसका बच्चा जल्द ही ठीक हो जाएगा। लोग भी महिला की मदद को तेजी से आगे आ रहे हैं। अभी तक महिला के खाते में लगभग 58 लाख रुपए जमा हो गए हैं। लोग बड़ी संख्या में महिला के बेटे के इलाज के लिए दान कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर महिला की खूब तारीफ़ें भी हो रही है। एक शख्स ने लिखा कि लिबर्टा मजबूत इरादों वाली महिला है। हमे भी उम्मीद है कि जल्द कोई चमत्कार होगा और उसका बच्चा इलाज के बाद सामान्य हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डिलीवरी तक सब कुछ नॉर्मल था। प्रेग्रेंसी के समय भी महिला को किसी तरह की कोई समस्या नहीं हुई। हालांकि जब डिलीवरी हुई तो बच्चे का चेहरा देख डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। हालांकि जिस तरह से पति ने अपने बच्चे का चेहरा देख उसे और पत्नी को छोड़ दिया वह काफी शर्मनाक बात है।
You may also like
Vastu Shastra: जाने किस दिशा में लगानी चाहिए आपको भी पितरों की तस्वीर, गलत दिशा का उठाना पड़ सकता हैं...
राजवंश पब्लिक स्कूल की छात्रा भूमिका शर्मा राजस्थान बोर्ड परीक्षा में टॉपर, हिन्दी दिवस पर होंगी सम्मानित
Big Diplomatic Win For India In SCO: भारत को मिली बड़ी कूटनीतिक जीत, एससीओ देशों ने घोषणापत्र में आतंकवाद पर पाकिस्तान की कर दी फजीहत
अफगानिस्तान में भीषण भूकंप: 250 की मौत, 400 से अधिक घायल, दिल्ली तक महसूस हुए झटके
Cricket Updates : एशिया कप का बुलावा आया, दिलीप ट्रॉफी छोड़ टीम इंडिया से जुड़े तिलक वर्मा