Next Story
Newszop

इस गांव में शादी में दुल्हन को पहनाते हैं विधवा के कपड़े,पूरी शादी में रहता है मातम जैसा माहौल 〥

Send Push

भारत में जब भी कोई शादी होती है तो दुल्हन को लाल रंग के कपड़े पहनाए जाते हैं। इसी लाल जोड़े में माँ बाप बेटी को घर से विदा भी करते हैं। वहीं दूसरी तरफ जब कोई महिला विधवा होती है तो उसे सफेद रंग के कपड़े पहनाए जाते हैं। वहीं मातम के दौरान भी लोग सफेद रंग के कपड़े पहनकर आते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जहां मां बाप खुद अपनी बेटी को शादी के बाद विधवा की तरह सफेद रंग के कपड़ों में विदा करते हैं।

यहां बेटी को विधवा की तरह करते हैं विदा image

हम यहाँ जिस गांव की बात कर रहे हैं वह मध्य प्रदेश के मंडला जिले में स्थित भीमडोंगरी गांव है। यहां अधिकतर आदिवासी समाज के लोग रहते हैं। इस समाज में अधिकतर शादियां धूमधाम से ही होती है। शादी की सभी रस्में भी बाकी हिंदू रीति रिवाजों की तरह होती है। बस जब दुल्हन की विदाई का समय आता है जब मां बाप उसका लाल रंग का जोड़ा खुलवा देते हैं। फिर उसे एक विधवा के जैसे सफेद रंग के लिबास में ससुराल भेजते हैं।

image

यदि आप को ये चीज अजीब लगी तो थोड़ा ठहरो। सिर्फ दुल्हन ही नहीं बल्कि शादी में शामिल होने वाले सभी लोग भी विदाई के समय सफेद रंग के कपड़े पहनकर आते हैं। आमतौर पर ऐसे कपड़े लोग किसी के मातम में पहनते हैं। लेकिन यहां शादी के बाद विदाई में होता है। कोई बाहर का शख्स इन्हें दूर से देखें तो ये भी नहीं बता पाए कि यहां शादी चल रही है या मातम।

इस कारण शादी में पहनाए जाते हैं सफेद कपड़े

दरअसल इस गाँव के लोग गौंडी धर्म को मानते हैं। इस धर्म में सफेद रंग को शांति का प्रतीक माना जाता है। इनका मानना है कि सफेद रंग एकदम पवित्र होता है। इसमें किसी भी तरह की मिलावट नहीं होती है। ऐसे में इस गांव के लोग इस रंग को शादी में पहनना शुभ मानते हैं।

image

गौंडी धर्म के आदिवासी देश के बाकी आदिवासी रिवाजों से अलग नियम कायदे लेकर चलते हैं। जैसे इस गांव में शराब भी पूरी तरह बैन है। सामान्यतः दुल्हन शादी के बाद अपने घर में ही 7 फेरे लेती है। लेकिन गौंडी धर्म के आदिवासी दूल्हे के घर पर भी फेरे लेते हैं। वे पहले चार फेरे अपने घर पर लेते हैं। इसके बाद बाकी के चार फेरे दूल्हे के घर पर लेते हैं।

Loving Newspoint? Download the app now