Worth of human body parts : पुरे विशव में मानव अंगों की तस्करी एक प्रमुख गैरकानूनी धंधा है। अवैध बाज़ार में आपको इंसान के खून से लेकर इंसान के दिल तक सभी सभी चीज़ें मिल सकती है, हालांकि इसके लिए आपको बड़ी रकम चुकानी पड़ती है। आइए जानते है क्या है इस अवैध बाज़ार में आपके शरीर के अंगों की कीमत ?

काले बाजार में एक गिलास खून की कीमत 337 डॉलर है। यानी तकरीबन 20 हजार भारतीय रुपए।
बाल (Hair)अवैध बाजार में दस इंच लंबे बालों की कीमत 70 डॉलर होती है। जो भारत के करीब साढ़े चार हजार रुपए होते हैं। इन बालों से कई महंगी चीजें बनती हैं।
बोनमैरो (Bone marrow)एक ग्राम बोनमैरो की कीमत 23 हजार डॉलर होती है। जो भारत के 14 लाख 65 हजार रुपयों के बराबर है।
फर्टाइल एग (Fertile egg)बच्चे के जन्म के लिए अंडे का डोनेशन लीगल है कुछ लोग अस्पताल की फीस से बचने के लिए गैरकानूनी तरीके से एग्स खरीद लेते हैं। अमेरिका के हर आईवीएफ साइकिल के लिए 12,400 यूएस डॉलर यानी करीब 7 लाख 90 हजार रुपए खर्च करने पड़ते हैं।
किराए की कोख (surrogacy)भारत में हालांकि सरोगेसी लीगल है लेकिन फिर भी लोग गैरकानूनी तरीके से कोख बेचते हैं। गरीब औरतें मजबूरी और पैसे के लालच में अमीर रईसों के लिए किराए की कोख का काम करती हैं। इसके लिए 12 से 19 लाख रुपए तक रेट हैं।
किडनी (kidney)किडनी चाहिए और डोनर न मिले तो कालाबाजारी से जरिए दस लाख में किडनी मिल जाएगी। गरीब, लाचार और मासूमों की किडनी निकाल कर बेचने का गैंग भारत ही नहीं दुनिया भर में फैला है।
लिवर (Liver)
अगर लिवर लगवाना है तो अवैध बाजार के अपराधी 10 लाख रुपए में इसका इंतजाम कर देंगे। ये मत पूछिए कि वो कैसे इसका इंतजाम करेंगे। ये बाजार अपराध जगत के भीतर तक घुसा है।
दिल (Heart)यूं तो दिल अनमोल है लेकिन अवैध बाजार में दिल की कीमत 119 हजार डॉलर यानी 75 लाख 83 हजार रुपए है। यूं मानिए कि शरीर का हर अंग मानव तस्करी के चलते बाजार में बिकाऊ है।
Advertisements123
कोर्निया (Cornea)अवैध बाजार में कोर्निया की कीमत करीब साढ़े पंद्रह लाख है। डोनर न मिलने पर इसे अवैध बाजार से खरीदा जाता है।
खाल (Skin)अगर आप सोचते हैं कि बस खून और किडनी ही बिकते हैं तो आप गलत है। आपकी खाल तक बिकती है। एक इंच खाल की कीम 600 डॉलर है।
एक अनुमान के मुताबिक पूरे शरीर की कीमत करीब साढ़े 28 करोड़ बैठेगी।
You may also like
IPL 2025: धोनी ने आईपीएल के नए रोबोटिक डाॅग को बीच मैदान किया उल्टा, देखें वायरल वीडियो
ममता की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण बंगाल बन रहा बांग्लादेश : समिक भट्टाचार्य
गढ़वा में पानी से भरे गड्ढे में डूबकर चार बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम
Rashifal 16 April 2025: इन राशि के जातकों के लिए शुभ होगा दिन, मिलेगा आपको कोई बड़ा फायदा, जाने क्या कहता हैं आपका राशिफल
कानपुर में कार और बस की जोरदार टक्कर, दो महिला शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत