हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने घोषणा की है कि वो वाहनों पर हाल ही में की गई GST दरों में कटौती का पूरा प्रॉफिट अपने ग्राहकों को देगी, जो 22 सितंबर 2025 से लागू होगी, जिस दिन से संशोधित GST दरें लागू होंगी. इसके साथ ही देशभर में हुंडई के ग्राहक अपने पसंदीदा हुंडई मॉडल अधिक किफायती कीमतों पर खरीद सकेंगे, जिससे इस त्योहारी सीजन में गाड़ियों की सेल तेजी से होगी.
Hyundai Verna, Creta, Alcazar की कीमतकीमतों में कटौती के साथ, OEM की फूल पैसेंजर व्हीकल सस्ती हो जाएगी. Hyundai Creta N Line की कीमत में सबसे कम 71,762 रुपए की कटौती हुई है. एंट्री-लेवल Grand i10 Nios 73,808 रुपए सस्ती होगी, जबकि Aura ₹78,465, i20 ₹98,053 और Exter ₹89,209 रुपए तक सस्ती होंगी. i20 N Line 108,116 रुपए सस्ती होगी, जबकि Venue की कीमत में 123,659 रुपए की कटौती होगी.
Grand i10 Nios | ₹73,808 | 22 सितम्बर 2025 |
Aura | ₹78,465 | 22 सितम्बर 2025 |
Exter | ₹89,209 | 22 सितम्बर 2025 |
i20 | ₹98,053 | 22 सितम्बर 2025 |
i20 N Line | ₹1,08,116 | 22 सितम्बर 2025 |
Venue | ₹1,23,659 | 22 सितम्बर 2025 |
Venue N Line | ₹1,19,390 | 22 सितम्बर 2025 |
Verna | ₹60,640 | 22 सितम्बर 2025 |
Creta | ₹72,145 | 22 सितम्बर 2025 |
Creta N Line | ₹71,762 | 22 सितम्बर 2025 |
Alcazar | ₹75,376 | 22 सितम्बर 2025 |
Tucson | ₹2,40,303 | 22 सितम्बर 2025 |
वहीं, Venue N Line की कीमत में 119,390 रुपए की कमी होगी. Hyundai Verna, Creta, Alcazar और Tucson की कीमतों में 60,640 रुपए , 72,145 रुपए , 75,376 रुपए और 240,303 रुपए की कमी आएगी.
हुंडई इलेक्ट्रिक कार की कीमत पुरानी ही रहेगीहालाँकि, हुंडई इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों में कोई कमी नहीं होगी. जीएसटी परिषद ने इलेक्ट्रिक कारों पर जीएसटी दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. इसका मतलब है कि भारत में हुंडई इलेक्ट्रिक कारें पहले की तरह ही कीमतों पर बिकती रहेगी.
कंपनी का बयानइसपर हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, श्री अनसू किम ने कहा, “हम वाहनों पर जीएसटी कम करने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रगतिशील और दूरदर्शी कदम की ईमानदारी से सराहना करते हैं. ये सुधार न केवल ऑटो सेक्टर को बढ़ावा देगा, बल्कि व्यक्तिगत परिवहन को अधिक किफायती और सुलभ बनाकर लाखों ग्राहकों को सशक्त बनाने की दिशा में भी एक मजबूत कदम है.
You may also like
Vice President Election: उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए बिछने लगी बिसात, इन पार्टियों से मिलेगी एनडीए को खुश करने वाली खबर!
इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम 'फेल', हूती विद्रोहियों ने एयरपोर्ट पर की ड्रोन स्ट्राइक
गाजीपुर में PET परीक्षा में धोखाधड़ी: भाई के स्थान पर परीक्षा देने वाला पकड़ा गया
श्रेयरस अय्यर की एशिया कप 2025 से अनुपस्थिति पर प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री के पूर्णिया आगमन की सफलता को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक