कुत्ता इंसान का सबसे वफादार दोस्त होता है। घर में कुत्ता होने के कई फायदे होते हैं। कुत्ता आपको एक अच्छी कंपनी देता है। आप उसकी संगत में कभी बोर नहीं होते हैं। वह आपका उदास मन खुश कर देता है। आपके घर की रक्षा भी करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में कुत्ता पालने के कुछ ज्योतिषीय लाभ भी हैं। कुत्ते को पालने और उनकी सेवा करने से शनि, राहु और केतु जैसे ग्रहों की क्रूर दृष्टि से बचा जा सकता है।
1. घर में काला कुत्ता पालना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो काला कुत्ता आपको नकारात्मक और बुरी शक्तियों से बचाता है। यदि आप अपने घर में अधिक नेगेटिव एनर्जी महसूस करते हैं तो काला कुत्ता जरूर पालना चाहिए।
2. काले कुत्ते पर शनि और केतु का प्रभाव रहता है। यदि आपकी कुंडली में यह दोनों ग्रह बहुत ज्यादा दिक्कत पैदा कर रहे हैं तो आप काले कुत्ते को पालकर इन ग्रहों को शांत कर सकते हैं। इससे आपके जीवन में दुख कम होंगे और सुख बढ़ जाएंगे।

3. यदि आप घर में किसी कारणवश कुत्ता नहीं पाल सकते तो कोई बात नहीं। ऐसी स्थिति में आप घर के बाहर घूम रहे बेसहारा कुत्तों की सेवा कर सकते हैं। उन्हें समय पर खाना पानी देकर आप शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।
4. यदि आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती या शनि की ढैया चल रही है तो आप कुत्तों की सेवा जरूर करें। उन्हें भरपेट खाना खिलाएं। यदि कोई कुत्ता मुसीबत में है तो उसकी मदद करें। बीमार कुत्तों को डॉक्टर के पास ले जाएं। ऐसा करने से सनी की बुरी दृष्टि से आप बच पाएंगे।
5. कुत्तों को काल भैरव की सवारी भी माना जाता है। कहते हैं यदि आप कुत्तों को सरसों के तेल में चुपड़ी हुई रोटी खिलाते हैं तो काल भैरव प्रसन्न होते हैं। फिर आप की लाइफ के सभी दुख दर्द समाप्त हो जाते हैं। शत्रु आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाते हैं।
6. यदि आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तो आज से ही कुत्तों की सेवा करना शुरू कर दें। कुत्तों की देखरेख करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। वह आपके धन कमाने में जो भी बाधाएं आ रही है उसे दूर करते हैं। इससे आप लाइफ में और ज्यादा पैसा कमा पाते हैं।

7. कुत्ते आपकी किस्मत चमकाने का काम भी करते हैं। यदि दुर्भाग्य हमेशा आपके पीछे पड़ा रहता है तो बुधवार के दिन सफेद कुत्ते को दही रोटी खिलाएं। ऐसा करने से आपकी सोई हुई किस्मत जाग जाएगी। भाग्य हमेशा आपका साथ देगा। बिगड़े काम भी समय पर पूर्ण हो जाएंगे।
You may also like
Renault Boreal: Seven-Seater Duster Successor to Launch in India by 2027
चाणक्य नीति : पति इस चीज की मांग करे तो पत्नी कभी इनकार न करें, बिना शर्म दें ⤙
ATM Interchange Fees Hike: एटीएम से कई बार कैश निकालते हैं तो 1 मई से कटेगी आपकी जेब, बचने का तरीका जानने के लिए पढ़ें ये खबर
Mustard prices rise: किसानों की उम्मीदें बढ़ीं
लैंड पोर्ट ऑथोरिटी ने एसबीआई के साथ साइन किया एमओयू, 18 लाख से ज्यादा लोगों को होगा फायदा