सेशन 1 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू है.
Image Credit source: getty images
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जेईई मेन्स 2026 के पहले सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आरंभ कर दी है। छात्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 27 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर से शुरू हुई थी। सेशन 1 की परीक्षा 21 से 30 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। आइए जानते हैं कि बीई/बीटेक के पेपर 1 में कितने प्रश्न पूछे जाएंगे।
जेईई मेन्स के दोनों सेशनों में दो पेपर होते हैं: पहला बीई/बीटेक के लिए और दूसरा बी.प्लानिंग/बी आर्क के लिए। सेशन 1 का परिणाम 12 फरवरी 2026 तक घोषित किया जा सकता है। परीक्षा का आयोजन एनटीए द्वारा देशभर में विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। सेशन 1 के परिणाम आने के बाद, सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। जो छात्र सेशन 1 में शामिल होंगे, वे सेशन 2 में भी भाग ले सकते हैं.
JEE Mains 2026 सेशन 1 परीक्षा पैटर्न: पेपर 1 में प्रश्नों की संख्या JEE Mains 2026 session 1 Exam Pattern: पेपर 1 बीई/बीटेक में कितने पूछे जाएंगे सवाल?
जेईई मेन्स 2026 के पेपर 1 में कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय से 25 प्रश्न होंगे: मैथ्स में 25 प्रश्न (सेक्शन A- 20 प्रश्न, सेक्शन B- 5 प्रश्न), फिजिक्स में 25 प्रश्न (सेक्शन A- 20 प्रश्न, सेक्शन B- 5 प्रश्न) और केमिस्ट्री में 25 प्रश्न (सेक्शन A- 20 प्रश्न, सेक्शन B- 5 प्रश्न).
JEE Mains 2026 सेशन 1: पेपर 2 में प्रश्नों की संख्या JEE Mains 2026 session 1 Exam: पेपर 2 में किस सब्जेक्ट से कितने सवाल?
जेईई मेन्स पेपर 2 ए बी आर्क में कुल 77 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें मैथ्स से 25, एप्टीट्यूड टेस्ट – पार्ट II से 50 और ड्राइंग टेस्ट – पार्ट II से 2 प्रश्न होंगे। वहीं, बी प्लानिंग में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें मैथ्स – पार्ट I से 25 प्रश्न, एप्टीट्यूड टेस्ट – पार्ट II से 50 प्रश्न और प्लानिंग – पार्ट III से 25 प्रश्न होंगे.
JEE Mains 2026 सेशन 1: महत्वपूर्ण तिथियाँ JEE Mains 2026 session 1: इनका रखें ध्यान
- एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर से 27 नवंबर
- फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 27 नवंबर (रात 11:50 बजे तक)
- परीक्षा की तिथियाँ: 21 से 30 जनवरी, 2026
- परीक्षा के शहर की घोषणा: जनवरी के पहले सप्ताह तक
- JEE Mains सेशन 1 परिणाम की तिथि: 12 फरवरी 2026 तक.
ये भी पढ़ें – ये हैं सिविल इंजीनियरिंग के टाॅप काॅलेज, जानें कैसे मिलता है एडमिशन
You may also like

'कितना ही बुरा कर लेगा...' शाहरुख खान का खुलासा- आर्यन नहीं करना चाहता था 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का डायरेक्शन

'चोकर' के बाद 'अनलकी' का ठप्पा! लगातार 4 वर्ल्ड कप में फाइनल हार चुका साउथ अफ्रीका

'ना लेगा कोई पंगा, रहेगा सबसे ऊपर तिरंगा', वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया ने गाया 'विक्ट्री सॉन्ग'

गुरु की कदमों में शिष्या, विश्व चैंपियन बनने के बाद हरमनप्रीत कौर ने हेड कोच अमोल मजूमदार के पैर छुए

कर्क साप्ताहिक राशिफल 3 नवंबर से 9 नवंबर 2025 : कर्क दीर्घकालीन लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा।




