जयपुर। आज हम आपको एक अनोखी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। यह मामला चीन के यूनान प्रांत से जुड़ा है, जहां एक अजीब विवाह प्रथा प्रचलित है। यहां लड़का और लड़की रात को पति-पत्नी बनते हैं और सुबह होते ही अजनबी बनकर अपने-अपने घर लौट जाते हैं।
लूगू झील और शीनशूई नदी, जो यालोंग नदी के किनारे स्थित हैं, मूसो जनजाति के निवास स्थान हैं। यहां लड़कियां अपनी पसंद के लड़के के साथ शादी कर सकती हैं। शादी के बाद, लड़का हर रात लड़की के घर जाता है और सुबह अपने घर लौट आता है।
यह रिश्ता तब तक चलता है जब तक दोनों इसे बनाए रखना चाहते हैं। इसे आप वन-नाइट स्टैंड भी कह सकते हैं। यहां पति-पत्नी के बीच कोई आर्थिक संबंध नहीं होते, केवल शारीरिक संबंध होते हैं।
इस विवाह से उत्पन्न बच्चों की देखभाल लड़की के परिवार द्वारा की जाती है। बच्चे अपनी मां और उसके परिवार के साथ बड़े होते हैं और इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हैं।
You may also like
जाति जनगणना पर सरकार से क्या हैं योगेंद्र यादव के तीन सवाल?
'आप Ice Age वाली...', अर्सलान नसीर ने फवाद को ठहराया इंस्टा अकाउंट ब्लॉक होने का जिम्मेदार, लोगों ने ली चुटकी
भगवान केदारनाथ के कपाट खुले, जयकारों की गूंजी केदारपुरी
मप्रः समाधान ऑनलाइन आज, मुख्यमंत्री करेंगे सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा
ओंकारेश्वर में आज आदि शंकर प्रकटोत्सव, मुख्यमंत्री डॉ. यादव होंगे सम्मिलित