सियोल: दक्षिण कोरिया की एशियाना एयरलाइंस की एक उड़ान में एक यात्री ने उड़ान के दौरान इमरजेंसी गेट खोल दिया। यह घटना लैंडिंग से कुछ समय पहले हुई, जब विमान लगभग 650 फीट की ऊंचाई पर था। इस मामले में यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और एयरलाइंस इसकी जांच कर रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को हुई। एयरबस A321-200 में 6 क्रू मेंबर्स और 194 यात्री सवार थे। यह घरेलू उड़ान सियोल से लगभग 240 किमी दक्षिण-पूर्व में डेगू इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी। जब विमान 200 मीटर (650 फीट) की ऊंचाई पर था, तभी एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोल दिया।
दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी ने बताया कि इस घटना में 9 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। घटना का एक वीडियो भी साझा किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि गेट खुलने से तेज हवा के कारण सब कुछ अस्त-व्यस्त हो गया। सीटों के कवर और यात्रियों के बाल उड़ रहे थे, और कुछ यात्री डर के मारे चिल्ला रहे थे।
एक चश्मदीद ने कहा, 'ऐसा लगा जैसे विमान में धमाका होने वाला है। दरवाजे के पास बैठे यात्री बेहोश होने लगे।'
पुलिस ने 30 वर्षीय यात्री को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने गेट खोला। हालांकि, इस बात का पता नहीं चल पाया है कि उसने ऐसा क्यों किया। बताया गया है कि इस उड़ान में 48 एथलीट भी थे, जो एक राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे थे।
एशियाना एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि अचानक दरवाजा खुलने के कारण कुछ यात्रियों को सांस लेने में कठिनाई हुई और लैंडिंग के बाद कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एयरलाइंस ने यह भी बताया कि इस घटना में कोई गंभीर चोट या क्षति नहीं हुई है।
You may also like
रोज़ ये पाँच योगासन करने से संभोग का आनंद दोगुना हो जाएगा, अभी आजमाएँ ˠ
पाकिस्तान के साथ हुआ शांति समझौता, भारतीय सेना ने कहा Ceasefire का करेंगे पालन लेकिन..
जुबेर और इरफान कैंटोनमेंट इलाके की ले रहे थे फोटो, सेना के जवान ने पकड़ा, पुलिस ने क्या कहा?
India-Pakistan Conflict: चाहे कुछ भी हो! पाकिस्तान में सियालकोट सैन्य अड्डा नष्ट – सोफिया कुरैशी
भारत-पाक टेंशन के बीच साइबर हमलों से कैसे बचें? एमपी पुलिस ने सुरक्षित रहने के सारे उपाय बताएं