दिल्ली में पार्टी करने के लिए कई शानदार स्थान हैं, जहां रात भर मस्ती की जा सकती है। यहां हम आपको दिल्ली के 5 बेहतरीन नाइट क्लबों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने दोस्तों, परिवार या अकेले भी मजे कर सकते हैं।
अगर आप रंगीन नाइटलाइफ का अनुभव करना चाहते हैं, तो जान लें कि मुंबई के बाद दिल्ली का नाम सबसे पहले आता है। दिल्ली में भी कई ऐसे पब और क्लब हैं, जहां आप रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक पार्टी कर सकते हैं।
द इलेक्ट्रिक रूम
द इलेक्ट्रिक रूम दिल्ली के प्रमुख क्लबों में से एक है। यहां की नाइटलाइफ आपको गोवा की याद दिलाएगी। क्लब में संगीत और रोशनी का अद्भुत संयोजन है। यहां विभिन्न प्रकार के कॉकटेल और मॉकटेल भी उपलब्ध हैं। क्लब का समय शाम 4:30 बजे से सुबह 4 बजे तक है, और यहां दो लोगों का खर्च लगभग 4900 रुपए होगा।
क्लब बीडब्ल्यू
क्लब बीडब्ल्यू पार्टी करने के लिए एक आदर्श स्थान है। यहां आपको भीड़ देखने को मिलेगी और आप खाने के साथ-साथ डीजे पार्टी का आनंद ले सकते हैं। यह क्लब सूर्या नई दिल्ली, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में स्थित है और रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक खुला रहता है।
लिट बार और रिस्टोरेन्ट, जीके-3
ग्रेटर कैलाश 3 में स्थित लिट बार और रेस्टोरेंट एक खूबसूरत स्थान है। यहां आप स्मोकी बार और ग्रिल का आनंद ले सकते हैं। हल्की रोशनी और सजावट लोगों को आकर्षित करती है। यहां का कॉन्टिनेंटल और इटैलियन खाना बहुत स्वादिष्ट है। शनिवार की रात यहां आना सबसे अच्छा रहेगा। यह स्थान दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक खुला रहता है, और यहां दो लोगों का खर्च केवल 1200 रुपए होगा।
द हॉन्ग कॉन्ग क्लब
यदि आप विदेशी खाने का आनंद लेना चाहते हैं, तो द हॉन्ग कॉन्ग क्लब एक बेहतरीन विकल्प है। यहां 5 स्टार माहौल के साथ पार्टी का मजा लिया जा सकता है। यहां का खाना और डांसिंग का माहौल आपको जरूर आकर्षित करेगा। यह क्लब शाम 6 बजे से सुबह 4 बजे तक खुला रहता है, और यहां दो लोगों का खर्च लगभग 4500 रुपए होगा।
प्लेबॉय क्लब न्यू दिल्ली
प्लेबॉय क्लब पार्टी करने के लिए एक और शानदार स्थान है। यहां हमेशा भीड़ रहती है और आप रात 3 बजे तक मस्ती कर सकते हैं। स्वादिष्ट खाना और मजेदार संगीत इस क्लब को हर किसी के लिए आदर्श बनाते हैं। यह क्लब सूर्या नई दिल्ली, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में स्थित है और रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक खुला रहता है।
You may also like
अब पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष को सुलझाएंगे ट्रंप! बोले- 'मैं युद्ध खत्म कराने में माहिर हूं'
इस वजह से लड़कियां खुद से छोटी उम्र` के लड़कों से करना चाहती हैं शादी, होते हैं ये फायदे
Choti Diwali 2025: नरक चतुर्दशी पर करें ये खास पूजा, दूर होगा अकाल मृत्यु का डर
Vastu Tips : घर में आएगी खुशियां और बरसने लगेगा पैसा, बस ये 5 आसान वास्तु टिप्स आज़माएं
Durgapur rape case: ममता बनर्जी के बयान पर भड़की भाजपा, कहा- नारीत्व के नाम पर हैं कलंक