आशुतोष शर्मा ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 200 के पार पहुंचाया। लेकिन इस दौरान उनका ईशांत शर्मा के साथ गरमा-गरम बहस भी हो गई। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2025 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज़ आशुतोष शर्मा ने एक बार फिर अपनी धमाकेदार बल्लेबाज़ी से फैंस का दिल जीत लिया। छठे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरे आशुतोष ने सिर्फ 19 गेंदों में 37 रन ठोकते हुए दिल्ली को 203 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। आशुतोष ने अरशद खान, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे तेज़ गेंदबाज़ों पर करारे शॉट्स लगाए और आखिरी ओवरों में रनगति को तेज़ कर दिया। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से गुजरात टाइटंस की गेंदबाज़ी को पूरी तरह दबाव में डाल दिया। हालांकि उनकी धमाकेदार पारी के बीच एक नाटकीय मोड़ भी आया। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर ईशांत शर्मा की एक शॉर्ट गेंद आशुतोष के कंधे से टकराई और सीधा विकेटकीपर के पास चली गई। गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने इसे लेग बाई करार दिया। इसके बाद ईशांत शर्मा ने आशुतोष से कुछ तीखे शब्द कहे। जवाब में आशुतोष ने इशारा करते हुए दिखाया कि गेंद उनके कंधे से लगी थी, बल्ले से नहीं। दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ पल के लिए माहौल काफी गर्म हो गया। यह रही VIDEO: Ishant ashutosh pic.twitter.com/whqkwI36Dq mdash; Pappu Plumber (tappumessi) April 19, 2025 Battle b/w ishant sharma vs ashutosh Sharma pic.twitter.com/EMd12Z2o7V mdash; Daigo18 (daigo2637391027) April 19, 2025 दोनों टीमें इस मैच के लिए गुजरात टाइटंसः शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, शाहरुख खान, राशिद खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और ईशांत शर्मा। इम्पैक्ट: शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, वॉशिंगटन सुंदर, करीम जनत। Also Read: Funding To Save Test Cricketदिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार। इम्पैक्ट: जैक फ्रेजर मैगर्क, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, दुष्मंथा चमीरा।
You may also like
ब्रेन स्ट्रोक होने से पहले शरीर कुछ संकेत देता है… जैसे ही आपको इसका पता चले, तुरंत डॉक्टर के पास जाएं
अपने भोजन में शामिल करने के लिए आसान तरीके से मसालेदार मूंगफली का पेस्ट बनाएं, पारंपरिक स्वाद वाला एक अनूठा व्यंजन
Box Office: Ajith Kumar's 'Good Bad Ugly' Crosses ₹200 Crore Worldwide, Becomes Actor's Highest-Grossing Film
गाजियाबाद विवाद: विरोध की अंधी राजनीति में बहादुर शाह जफर के चेहरे पर कालिख
चाणक्य नीति: कठिन परिस्थितियों से निकलने का रास्ता खोजने के लिए चाणक्य के इन गुणों को अपनाएं