Next Story
Newszop

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: राजस्थान में मानसून ने लिया ब्रेक, लेकिन अब तेज़ गर्मी करेगी परेशान

Send Push

राजस्थान में बारिश का दौर अब थम गया है। गुरुवार को प्रदेश के सभी शहरों में आसमान साफ रहा और दिन में कई जगहों पर तेज धूप खिली रही। अधिकांश शहरों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर समेत पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में उमस और गर्मी रही। वहीं, पूर्वी राजस्थान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहने वाला है। इससे प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 12 से 15 सितंबर तक पूर्वी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 16 से 18 सितंबर तक पूर्वी हिस्सों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

श्रीगंगानगर में गर्मी बढ़ी
मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे के तापमान के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। तापमान की बात करें तो राज्य में सबसे ज़्यादा अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दर्ज किए गए प्रेक्षणों के अनुसार, राज्य के अधिकांश भागों में हवा में नमी की औसत मात्रा 34 से 70 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई।

प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अजमेर में न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री, भीलवाड़ा में 23.2 डिग्री, जयपुर में 24.7 डिग्री, पिलानी में 23.2 डिग्री, सीकर में 22.4 डिग्री, कोटा में 24.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 23.2 डिग्री, बाड़मेर में 25.2 डिग्री, जैसलमेर में 24.2 डिग्री, जोधपुर में 23.4 डिग्री, बीकानेर में 24.5 डिग्री, चूरू में 24.4 डिग्री और श्रीगंगानगर में 25.7 डिग्री, नागौर में 23.0 डिग्री, जालौर में 22.8 डिग्री, सिरोही में 19.2 डिग्री, करौली में 24.8 डिग्री और दौसा में 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार को धूप खिलेगी

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के ताज़ा अपडेट के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में 12 सितंबर से अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वी राजस्थान में 12 से 15 सितंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 16 से 18 सितंबर तक पूर्वी भागों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते भारी बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, अगले 4-5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। उन्होंने बताया कि अगले एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश ही हो सकती है। हालाँकि, 17 सितंबर से राजस्थान की ओर एक नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिसके चलते दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश का एक छोटा दौर शुरू हो सकता है।

Loving Newspoint? Download the app now