मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में अभियंता दिवस का भव्य और गरिमामय आयोजन आज (सोमवार को) प्रातः 11 बजे राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा। यह दिवस महान अभियंता और भारत रत्न से सम्मानित सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती को समर्पित है, जिन्होंने अपनी दूरदृष्टि और अभूतपूर्व तकनीकी कौशल से भारत की इंजीनियरिंग को नई दिशा प्रदान की।
मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को सदैव भारतीय अभियंता समाज का मार्गदर्शक माना जाएगा। उनके योगदान से न केवल देश को विश्वस्तरीय इंजीनियरिंग दृष्टिकोण मिला, बल्कि उन्होंने तकनीक को विकास और जनकल्याण का सशक्त माध्यम बनाया। वर्ष 1955 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था, जो उनके अतुलनीय कार्यों की मान्यता है।
मंत्री सिंह ने जानकारी दी कि इस अवसर पर दो महत्वपूर्ण डिजिटल प्लेटफार्म "लोक निर्माण सर्वेक्षण ऐप" और "लोक परियोजना प्रबंधन प्रणाली" का शुभारंभ भी किया जाएगा। ‘लोक निर्माण सर्वेक्षण ऐप’ निर्माण कार्यों की वास्तविक समय पर मॉनिटरिंग, निरीक्षण और गुणवत्ता सुनिश्चित करने का माध्यम बनेगा। वहीं, ‘लोक परियोजना प्रबंधन प्रणाली’ योजनाओं की प्रगति, बजट प्रबंधन और जवाबदेही को मजबूत बनाएगी। इसी के साथ लोक निर्माण विभाग के न्यूज लेटर का विमोचन भी किया जाएगा, जिसमें विभागीय उपलब्धियों, योजनाओं और नवाचारों की विस्तृत झलक प्रस्तुत की जाएगी।
You may also like
30 दिन चीनी खाना बिल्कुल बंद कर दें तो आपके शरीर में आएंगे ये सब बदलाव!
16 साल की लड़की को` लग गई गलत लत रोज रात लिपट जाती थी मोबाइल से पिता पहुंचा थाने मामला जान पुलिस भी दंग
Punjab Flood: पंजाब में पानी की बाढ़ के बाद अब नेताओं की बाढ़, सियासे दौरे हुए शुरू
पाकिस्तान भड़का, 'हैंडशेक विवाद' पर आईसीसी से मैच रेफ़री की शिकायत, बीसीसीआई भी बोला
बिहार चुनाव के लिए सीट बंटवारे में 2020 का फॉर्मूला चाहती है कांग्रेस, फिर कहां फंस रहा पेच?