अररिया। जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के शंकरपुर ऋषिदेव टोला वार्ड संख्या 3 में सोमवार दोपहर छठ घाट बनाकर हाथ धोने के लिए लचहा नदी में गई ग्यारह साल की बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृत बच्ची की शिनाख्त शंकरपुर वार्ड संख्या 3 के ही ऋषिदेव टोला के रहने वाले शालो ऋषिदेव की पुत्री प्रीति कुमारी के रूप में की गई है। मामले को लेकर जानकारी देते हुए शंकरपुर के उप मुखिया संदीप यादव ने बताया घर से करीबन एक किलोमीटर की दूरी पर बह रही लचहा नदी पर गांव के लोगों के द्वारा छठ घाट बनाया गया। छठ घाट बनने के बाद बच्ची प्रीति घाट को गोबर से धोने के बाद हाथ धोने नदी के किनारे गई। जिस क्रम में वह अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई।
घाट बना रहे स्थानीय युवकों ने जब देखा तो आनन-फानन में पानी में घुसकर बच्ची की खोजबीन शुरू की। करीबन एक घंटे के बाद जलकुंभी के नीचे से बच्ची को बाहर निकाला गया। तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद प्रशासन और थाना को इसकी जानकारी दी गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। घटना की सूचना पर अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र, प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण सुमन और थानाध्यक्ष राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया। घटना से परिवार में मातम छा गया है। मौके पर मौजूद मुखिया उमेश यादव, उप मुखिया संदीप यादव, समाजसेवी श्यामल किशोर सिंह, निरशू ऋषिदेव, पंचायत समिति सदस्य विनोद मंडल, सहदेव ऋषिदेव, अशोक पासवान, वार्ड सदस्य गौरी देवी ने आपदा विभाग से मुआवजे का मांग किया है।
You may also like

28 अक्टूबर 2025 मीन राशिफल : करियर में सावधानी बरतें, रिश्तों में मधुरता आएगी

28 अक्टूबर 2025 कुंभ राशिफल : करियर में उतार-चढ़ाव रहेगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें

आठ सालों से नाक में नहीं आ रही थी गंध, डॉक्टर` ने अंदर देखा तो उड़ गए होश

ये 6 खाद्य पदार्थ शरीर से एसिड कर देते हैं बाहर,` मिलते है और भी कई गजब के फ़ायदें

Samsung M17 रिव्यू: कैसा है 13 हजार से सस्ता Samsung का 5G फोन? यहां मिलेंगे सारे जवाब





