
भागलपुर। जिले में शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने स्नान-ध्यान कर घरों और मंदिरों में भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा-अर्चना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व अनंत चतुर्दशी या अनंत चौदस के नाम से जाना जाता है। इसी दिन 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का समापन होता है और भगवान श्रीहरि विष्णु की विशेष पूजा का विधान है। पूजा के बाद श्रद्धालु अपने हाथों में 14 गांठों वाला अनंत सूत्र या रक्षासूत्र बांधते हैं, जिसे सभी कष्टों और बुरे प्रभाव से रक्षा का प्रतीक माना जाता है।
अनंत भगवान की पूजा कर रहे पंडित अशोक झा ने बताया कि यह पूजा पूर्ण श्रद्धा और निष्ठा के साथ पूरे विधि-विधान से की जाती है। अनंत भगवान यानी भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है तथा सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। अनंत चतुर्दशी का यह पर्व जिले में धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक उत्साह का अद्भुत संगम बना रहा।
You may also like
बहादुरगढ़ में जल भराव पीडि़तों के लिए 15 राहत शिविर शुरू
हिसार से जयपुर के लिए फ्लाइट 12 से, वेबसाइट पर टिकट बिक्री शुरू
शाहपुर में किया जाएगा भव्य युद्ध स्मारक का निर्माण : केवल सिंह पठानिया
रोटरी क्लब छोटी काशी मंडी ने ग्यारह शिक्षकों को किया नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित
रेणुकाजी-नाहन मार्ग पर भूस्खलन से यातायात प्रभावित, सैकड़ों लोग फंसे