
श्रीभूमि । श्रीभूमि जिला पुलिस द्वारा अवैध तरीके से भारत में घुसे 37 बांग्लादेशियों को पकड़ा गया है। इसकी जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
मुख्यमंत्री द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार श्रीभूमि पुलिस द्वारा 37 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है। जिसमें महिला, बच्चे और पुरुष शामिल है। पकड़े गए सभी बांग्लादेशी नागरिक अवैध तरीके में भारत में प्रवेश कर देश के विभिन्न हिस्से में जाने के फिराक में थे।
पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर सभी बांग्लादेशी नागरिकों को बांग्लादेश बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
You may also like
संभागीय बैठक से बड़ी परियोजनाओं के क्रियान्वयन को गति मिलेगी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
ओडिशा में पति ने पत्नी के साथ की अमानवीयता, वीडियो हुआ वायरल
मुंबई में महिला की प्रेम कहानी में साजिश और धोखा
आदमपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत: पति और चार अन्य पर दहेज हत्या का मामला दर्ज
लखनऊ में रिकवरी एजेंट की हत्या: प्रेम प्रसंग के चलते उठी हत्या की आशंका