
भाेपाल । अच्छाई पर बुराई की जीत का प्रतीक और असत्य पर सत्य की विजय पताका का महापर्व विजयादशी आज गुरुवार काे देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने दशहरा पर्व पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने जीवन में भी बुराई को दूर कर अच्छाइयां अपनाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने गुरुवार काे अपने ऑफिशियल साेशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पाेस्ट कर अपने शुभकामना संदेश में कहा - महापर्व विजयादशमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पावन पर्व हमें 'यतो धर्मस्ततो जयः' का स्मरण कराकर सदैव धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की अथाह प्रेरणा देता है। आइए, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने हेतु संकल्पित हों। जय श्री राम!
You may also like
क्या आप भी हो जाते हैं` गुस्से` में बेकाबू ?…आपके ग्रह भी हो सकते हैं इसकी वजह…ये ज्योतिषीय उपाय आपकी कर सकते हैं मदद
अच्छी बात नहीं सीढ़ियां चढ़ते समय हांफना,` हो सकता है इस गंभीर बीमारी का संकेत
1936 में जन्म और 1936 में ही` मौत फिर भी उम्र 70 साल? सबको चकरा देती है ये पहेली
जयसिंहपुर में राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव का समापन, उप मुख्यमंत्री रहे मुख्य अतिथि
जमीन विवाद को लेकर महिला की हत्या, तीन आरोपित गिरफ्तार